UP T20 League 2026: रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ मेवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 94 रनों से करारी शिकस्त दी। दिव्यांश जोशी के तूफानी शतक की मदद से मेरठ मेवरिक्स ने 203 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ फाल्कन्स की टीम 109 रनों पर सिमट गई। यह दूसरी बार है जब मेरठ मेवरिक्स ने खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने 2024 में माधव कौशिक की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी।
दिव्यांश ने ठोका तूफानी शतक
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। टीम के स्टार बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने लखनऊ की गेंदबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। दिव्यांश ने जबरदस्त स्ट्राइक रेट (262.5) के साथ सिर्फ 40 गेंदों में 105 रन बनाकर तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 7 विशाल छक्के लगाए। इस धमाकेदार पारी की बदौलत, मेरठ मेवरिक्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
109 रनों का सिमट गई लखनऊ
मेरठ मेवरिक्स द्वारा दिए गए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कन्स की बल्लेबाजी लाइनअप ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम सिर्फ 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसमें हिमांशु सिंह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आराध्य यादव भी सिर्फ 5 रन ही बना सके। मोहम्मद सैफ 12 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अजीत वर्मा 4 रन पर रन आउट हुए, जबकि अक्षु बाजवा सिर्फ 4 रन ही बना सके।
विशाल चौधरी ने लिए 4 विकेट
प्रियम गर्ग बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। विपराज निगम ने 3 रन बनाए और जीशान अंसारी का शिकार बने। भुवनेश्वर कुमार 5 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में, मेरठ मेवरिक्स के लिए विशाल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, जीशान अंसारी ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा करण चौधरी, विजय कुमार और यश गर्ग को 1-1 विकेट मिला।
मेरठ मावेरिक्स ने बनाए थे 203 रन
इससे पहले, मेरठ मेवरिक्स को भी अच्छी शुरुआत मिली, जिसमें स्वास्तिक चिकारा (18 रन) और दिव्यांश जोशी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। ऋतुराज शर्मा ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। अक्षय दुबे 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान रिंकू सिंह भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, दिव्यांश जोशी ने एक छोर संभाले रखा और सिर्फ 40 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली। दिव्यांश की इस जबरदस्त सेंचुरी की बदौलत, मेरठ मावेरिक्स ने अपने 20 ओवरों में 7 विकेट पर कुल 203 रन बनाए।
लगातार चौथी बार फाइनल खेलकर मेरठ ने रचा इतिहास
UP T20 लीग में मेरठ मावेरिक्स के लिए यह लगातार चौथा फाइनल था। इस उपलब्धि के साथ, टीम ने राज्य-स्तरीय लीग के इतिहास में लगातार चार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम के तौर पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। इस मैच के साथ ही मेरठ ने UP T20 लीग के इतिहास में अपने 50 मैच भी पूरे कर लिए। दूसरी ओर, लखनऊ फाल्कन्स यूपी टी20 लीग के फाइनल में पहली बार खेल रही थी। हालांकि वे पहली बार फाइनल तक पहुंचे, लेकिन वे खिताब जीतने में नाकाम रहे।
UP T20 League: विजेता टीम को मिला एक करोड़ का इनाम
यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब जीतने वाली (विजेता) टीम मेरठ मावेरिक्स को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। जबकि उपविजेता लखनऊ फाल्कन्स को 60 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। इसके अलावा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5 लाख, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज 3 लाख रुपये, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज 3 लाख रुपये दिए गए है। जबकि सीजन का उभरता हुआ खिलाड़ी का इनाम 2 लाख रुपये था।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

