Tiger Shroff Firing Case: पैसों के ललच में फंसी यूपी की दो महिलाएं, शूटरों तक ऐसे पहुंचाएं थे हथियार

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर अब एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमे से यूपी की दो 2 लड़कियां सीतापुर जिले की रहने वाली राधा (23) और आजमगढ़ की बबीता (23) शामिल हैं। जबकि लड़कों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) तथा के रूप में हुई है। पैसों के ललच में फंसी यूपी की महिलाएं पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया

Written By :

SK Sharma

Updated

October 22, 2026

Tiger Shroff Firing

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर अब एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमे से यूपी की दो 2 लड़कियां सीतापुर जिले की रहने वाली राधा (23) और आजमगढ़ की बबीता (23) शामिल हैं। जबकि लड़कों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) तथा के रूप में हुई है।

पैसों के ललच में फंसी यूपी की महिलाएं

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हरियाणा के कुणाल और सुमित ने लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित के कहने पर एक पिस्तौल और 20 कारतूस जुटाए थे। राधा और बबीता ने इन्हें मुंबई तक पहुंचाया था। पुलिस ने बताया कि इन दोनों महिलाओं को हथियार मुंबई पहुंचाने के लिए पैसे दिए गए थे। दोनों महिलाएं सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। इनमें से राधा कुणाल की प्रेमिका है। दोनों की मुलाकात करीब दो महीने पहले हुए थी।

महिलाओं ने कैसे पहुंचाएं थे हथियार

पुलिस का कहना है कि कुणाल ने मुंबई घुमाने का लालच देकर इन दोनों महिलाओं को हथियार मुंबई ले जाने के लिए राजी किया। दिल्ली से मुंबई तक के सफर के दौरान, कुणाल एक एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में रहा और महिलाओं को निर्देश देता रहा। 17 अक्टूबर को, राधा और बबीता मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पहुंचीं और एक होटल में ठहर गईं। उसी दिन, सुबह करीब 11 बजे, एक नाबालिग लड़के ने होटल के पास राधा से एक बैग लिया और चला गया। शक है कि इसी हथियार से टाइगर में हमला हुआ।

हथियार पहुंचाने के मिले थे रुपये

सूत्रों से यह भी पता चला है कि अनिल पंडित ने इस काम के लिए लगभग 80,000 रुपये दिए थे। इस रकम में से करीब 10,000 से 12,000 रुपये बबीता और राधा नाम की दो लड़कियों को दिए गए थे, जिन्हें हथियार मुंबई पहुंचाने का काम सौंपा गया था। उधर हथियार पहुंचाने के बाद ये दोनों महिलाएं मुंबई में कई जगहों पर गईं। क्राइम ब्रांच अब इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

18 अक्टूबर को हुआ था हमला

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई गई थीं। अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद अपनी गाड़ी से ‘पुष्पा नरसी ग्राउंड’ से निकल रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। टाइगर तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गया।

इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के शुरुआती चरण में, राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई, दिल्ली और सोनीपत से और भी गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार को कई अलग-अलग लोगों की मदद से मुंबई पहुंचाया गया था।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)