Shehzad Poonawalla Resigns BJP : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शहजाद ने अपने X और दूसरे सोशल मीडिया हैंडल के बायो से ‘बीजेपी’ शब्द हटाकर उसकी जगह ‘भारतीय’ लिख दिया है। हालांकि, उन्होंने खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का Lifelong Follower बताया है। उनके X प्रोफाइल बायो में हुए इस बदलाव ने राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। सूत्रों की माने तो उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल
बता दें कि 38 वर्षीय Shehzad Poonawalla भारतीय राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं। वे पहले कांग्रेस पार्टी में थे। 2017 में, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। उस समय, उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का सही मौका किसी अन्य उम्मीदवार को नहीं दिया जा रहा है और चुनाव का नतीजा पहले से ही तय है। इसके बाद, उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।
कांग्रेस से अलग होने के बाद, शहजाद पूनावाला BJP में शामिल हो गए और राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर उन्होंने कई राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। शहजाद पूनावाला ने वर्ष 2021 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी और नवंबर 2021 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था।
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी क्यों दिया इस्तीफा
शहजाद पूनावाला अपनी तीखी बहस करने की शैली और नरेंद्र मोदी सरकार का जोरदार बचाव करने के लिए जाने जाते हैं। हाल के सालों में, वह बीजेपी के सबसे प्रमुख टीवी पैनलिस्ट और सोशल मीडिया पर सक्रिय आवाजों में से एक रहे हैं। अब, उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, उन्होंने इस्तीफे के लिए सिर्फ निजी कारणों का जिक्र किया है और भविष्य में अपनी राजनीतिक भूमिका के बारे में अभी कोई संकेत नहीं दिया है।
क्या पूनावाला का राजनीति से मोहभंग हो गया
अब सवाल यह उठता है कि क्या शहजाद पूनावाला राजनीति छोड़ रहे हैं, अगर हां, तो क्यों? इस्तीफे की खबर आने से एक दिन पहले, पूनावाला ने एक पुराना इंटरव्यू फिर से शेयर किया जिसमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने की संभावना पर बात की थी। उन्होंने कहा, “मैं लगभग 18-19 सालों से सक्रिय राजनीति में हूं। मैंने बहुत कम उम्र में शुरुआत की थी और अब उस मुकाम पर पहुंच गया हूं जिसे हासिल करने की मेरी चाहत थी।” पूनावाला ने बताया कि उन्होंने शुरू में 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार जीतने के बाद राजनीति छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें लगता है कि सक्रिय राजनीतिक जीवन से आगे बढ़ने का समय आ गया है।
अधिकारिक बयान का इंतजार
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के BJP छोड़ने को लेकर जोरदार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन पार्टी या पूनावाला की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए, उनके इस्तीफे के बारे में अंतिम स्थिति तभी साफ हो पाएगी जब कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

