सारा तेंदुलकर ने बनारसी साड़ी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें देख पलकें झपकाना भूले फैंस

Sara Tendulkar: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती, स्टाइल और सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फिर चाहे वह कोई इवेंट हो या कोई फंक्शन, वह हमेशा अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींचती हैं। इन दिनों सारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह है उनका रॉयल अंदाज है। उनके इस अंदाज को देख फैंस पलकें झपकाना भूल गए। सारा तेंदुलकर के लुक ने उड़ाए होश दरअसल सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खूबसूरत

Written By :

SK Sharma

Updated

August 10, 2026

sara-tendulkar

Sara Tendulkar: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती, स्टाइल और सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फिर चाहे वह कोई इवेंट हो या कोई फंक्शन, वह हमेशा अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींचती हैं। इन दिनों सारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह है उनका रॉयल अंदाज है। उनके इस अंदाज को देख फैंस पलकें झपकाना भूल गए।

सारा तेंदुलकर के लुक ने उड़ाए होश

दरअसल सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका बेहद खूबसूरत और शाही अंदाज दिखने को मिल रहा है। फोटो में सारा मिंट ग्रीन बनारसी साड़ी (Banarasi Saree) पहने नजर आ रही हैं। इस साड़ी को पहनने के लिए सारा नेरेगुलर स्टाइल के बजाय मॉडर्न ड्रेपिंग स्टाइल चुना। उनका एलिगेंट लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल (traditional Look) का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

डायमंड नेकलेस की हो रही चर्चा

साड़ी ड्रेपिंग के अलावा ब्लाउज के स्टाइल ने इस लुक को काफी खास बनाया है। सारा ने ऑफ-व्हाइट प्योर सैटिन सिल्क और ऑर्गेंजा सिल्क से बना कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज पहना था। उन्होंने इसे पेस्टल ग्रीन काथन सिल्क बनारसी हैंडलूम साड़ी के साथ पहना था। साड़ी और ब्लाउज टिल्फी ने डिजाइन किए थे। अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए, सारा ने गोलूभाई बडालिया डायमंड्स का स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग कफ ब्रेसलेट पहना था। सारा के लुक में उनके नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा है; इसके बीच में पेंडेंट जैसा ड्रॉप लगा है। उन्होंने अपनी कलाई पर मैचिंग ब्रेसलेट भी पहना है, जो लुक को फेस्टिव और लक्जरी बनाता है। ।

सारा तेंदुलकर ने लुक ने ढाया कहर

Sara Tendulkar ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया। इस ग्लैमरस लुक में मेकअप सॉफ्ट-ग्लैम रखा है। इसके साथ डिफाइन आंखे, वॉप्म कॉम्पलेक्शन और होठों पर ग्लोस लगाया है। उन्होंने अपने बालों को लो बन में बांधा और कुछ बाल खुले छोड़े, जिससे उनके लुक को सॉफ्ट और ग्लैमरस टच मिला। हाथ में फूलों का गुलदस्ता उनके खूबसूरत लुक को और भी बढ़ा रहा था। सचिन तेंदुलकर की बेटी कैमरे के लिए स्टाइलिश पोज देती दिखीं।

तस्वीरें देख पलकें झपकाना भूले फैंस

सारा तेंदुलकर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी प्यारी सी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस सारा के रॉयल साड़ी लुक की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। फैंस उनके एलिगेंट स्टाइल के लिए उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सारा का नया अंदाज देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)