CM योगी की मां सावित्री देवी का 92 साल की उम्र में निधन, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को उनकी माता सावित्री देवी का निधन हो गया। 91 वर्ष की थी। सीएम योगी की मां सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। सीएम योगी यह दुख सूचना उस वक्त मिली जब वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। जहां 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। हालांकि मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा। सूत्रों की माने तो सीएम योगी अपनी मां के अंतिम

Written By :

SK Sharma

Updated

November 20, 2026

CM Yogi Adityanath Mother Death

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को उनकी माता सावित्री देवी का निधन हो गया। 91 वर्ष की थी। सीएम योगी की मां सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। सीएम योगी यह दुख सूचना उस वक्त मिली जब वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। जहां 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। हालांकि मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा। सूत्रों की माने तो सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं।

91 वर्ष में अपने पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि सावित्री देवी ने पंचूर में ही अंतिम सांस ली। जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। सावित्री देवी पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में लंबे समय से रह रही थीं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है, जहां उनका परिवार रहता है। बताया गया कि उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद डॉक्टर को बुलाया गया था। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

लंबे समय से चल रही थीं बीमार

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम योगी की मां, सावित्री देवी, लंबे समय से बीमार थीं। वह पौड़ी जिले के पंचूर गांव में रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हो सकता है; हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सीएम योगी कई बार अपनी मां से मिलने गए थे। दो साल पहले, जब उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, तब सीएम योगी उनका हाल-चाल जानने के लिए उनसे मिलने गए थे।

7 भाई-बहन हैं सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव से है। परिवार में सात भाई-बहन हैं। चार भाई और तीन बहनें। योगी आदित्यनाथ उनमें से पांचवे नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी, उनका पैतृक गांव और परिवार उत्तराखंड में ही रहा है।

योगी आदित्यनाथ के पिता, आनंद सिंह बिष्ट, वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। 20 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया। पिता के निधन के बाद भी परिवार पंचूर गांव में ही रहता रहा। अब, उनकी मां सावित्री देवी के निधन की खबर से मुख्यमंत्री के परिवार में शोक छा गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

सीएम योगी की मां के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा: “उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी की माताजी, सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। जीवन में मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी जी तथा पूरे शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)