IND vs NZ 1st Test: बेसिन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाए चल रहे टेस्ट मैच का आज दूसरे दिन। दूसरे सत्र के दौरान न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार ऐतिहास शतक जड़ा। इस पारी के दौरान फिलिप्स ने वो काम कर दिया है जो अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। साथ ही हेनरी निकोल्स के साथ 216 रन की साझेदारी की। जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए।
फिलिप्स ने रचा इतिहास
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 243/5 के स्कोर से की, जिसमें हेनरी निकोल्स (113*) और ग्लेन फिलिप्स (94*) क्रीज पर थे। फिलिप्स ने शानदार ऐतिहासिक शतक पूरा किया। वे 216 गेंदों पर 118 रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके इस शतक के दम पर मेजबान टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी के दौरान फिलिप्स ने वो काम कर दिया है जो अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।
फिलिप्स भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए। दुनिया के 9वें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। भारत के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले वह तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन और शाई होप ऐसा कर चुके हैं।जबकि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं।
निकोल्स-फिलिप्स की जोड़ी के नाम खास रिकॉर्ड
इसके अलावा फिलिप्स ने निकोल्स के साथ छठे विकेट के लिए 216 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे टीम का कुल स्कोर 286 तक पहुंच गया। फिलिप्स जब निकोल्स का साथ दोने क्रीज पर आए तब तक न्यूजीलैंड 70 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुका था। टेस्ट क्रिकेट में यह 15वां मौका था जब किसी टीम के 100 रन से कम के स्कोर पर 5 विकेट गिर जाने के बाद, छठे विकेट के लिए 200 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के लिए यह ऐसी दूसरी साझेदारी थी, और भारत के खिलाफ यह तीसरी बार हुआ।
हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर रहे नाबाद
फिलिप्स के आउट होने के बाद, निकोल्स ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने सातवें विकेट के लिए नाथन स्मिथ (14) के साथ 32 रन, आठवें विकेट के लिए काइल जैमीसन (11) के साथ 25 रन और दसवें विकेट के लिए जैकब डफी (4) के साथ 20 रनों की साझेदारी की। जिससे टीम 368 रनों के स्कोर तक पहुंचा सका। हालांकि हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 335 गेंदों का सामना किया और 21 बाउंड्री लगाईं। यह उनका 12वां टेस्ट शतक है और इस मैदान पर उनका पांचवां शतक है।
पहले दिन सिर्फ 70 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद, न्यूजीलैंड के 368 रनों तक पहुंचने का मुख्य श्रेय निकोल्स और फिलिप्स की शतकीय पारियों और छठे विकेट के लिए उनकी 216 रनों की अहम साझेदारी को जाता है। भारतीय गेंदबाजी, जो पहले दिन के पहले सत्र में काफी असरदार दिखी थी बाद में निकोल्स और फिलिप्स के सामने अपना प्रभाव खो बैठी।
बुमराह ने लिए 4 विकेट
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए, आकाश दीप ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया; वाशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला। टेस्ट मैच के बिल्कुल पहले सेशन को छोड़कर, भारतीय गेंदबाजी काफी हद तक बेअसर रही है। ऐसे में, इस टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचने के लिए टीम की एकमात्र उम्मीद उसकी बल्लेबाजी पर टिकी है। टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से एक ठोस ओपनिंग साझेदारी की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

