दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, पुणे में राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई

Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। मेडिकल टीम उनकी चिकित्सा के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह अचेत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। नाना पाटेकर को हर उम्र के लोग पसंद करते थे, इसलिए यह खबर सभी के लिए

Written By :

SK Sharma

Updated

October 8, 2026

nana-patekar

Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। मेडिकल टीम उनकी चिकित्सा के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह अचेत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। नाना पाटेकर को हर उम्र के लोग पसंद करते थे, इसलिए यह खबर सभी के लिए एक सदमे की तरह आई। अब लोग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस चहेते अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

पुणे में होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस पर किया जाएगा। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए इसी फार्महाउस पर रखा जाएगा। उनका फार्महाउस महाराष्ट्र के पुणे जिले के डोंजे में स्थित है; यहीं पर अंतिम संस्कार होगा। इस बात की पुष्टि करते हुए उनके करीबी दोस्त गणेश थोरात ने बताया कि अभिनेता का पार्थिव शरीर गुरुवार को गोवा से पुणे लाया जाएगा। अंतिम संस्कार वहीं शाम करीब 4 बजे किया जाएगा। यह फार्महाउस पुणे शहर के बाहरी इलाके में स्थित है।

राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम बिदाई

नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना के बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बात कर शोक व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने परिवार को राजकीय अंतिम संस्कार के लिए सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। सरकार यह सम्मान नाना के मराठी थिएटर और हिंदी व मराठी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए दे रही है।

देर रात दोस्त को भेजा था मैसेज

नाना के बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि नाना गोवा स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए थे। उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर का निधन कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) के कारण हुआ। अस्पताल से जुड़े एक डॉक्टर के अनुसार, नाना ने देर रात करीब 2:30 बजे एक दोस्त को मैसेज भेजकर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। देर रात होने के कारण दोस्त ने मैसेज तुरंत नहीं देखा। बाद में उन्होंने नाना से संपर्क किया और सुबह करीब 4 बजे उनके घर पहुंचे। उस समय नाना को बहुत पसीना आ रहा था और उनकी हालत बिगड़ रही थी; वे धीरे-धीरे बेहोशी की हालत में जा रहे थे। इसके बाद एक केयरटेकर को अस्पताल भेजा गया और फिर एम्बुलेंस से नाना को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 75 साल के इस एक्टर ने बुधवार देर रात गोवा में अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। खबर मिलते ही फिल्म जगत के लोगों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उन्होंने गंभीर किरदारों से लेकर विलेन और कॉमेडी वाले किरदारों तक, हर तरह की भूमिकाओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके डायलॉग बोलने का अंदाज, आवाज और एक्टिंग का तरीका हमेशा दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए रहा।

आखिरी बार ‘ओ रोमियो’ में दिखे

उनकी हालिया फिल्मों में से एक, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ में नाना नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में थे। दर्शकों ने इस फिल्म में नाना की एक्टिंग को काफी पसंद किया, जो इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। इससे पहले वे ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आए थे, जहां उनकी एंट्री और डांस सीक्वेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

थिएटर से सिनेमा तक बनाई खास पहचान

नाना पाटेकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की और आगे चलकर हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार बने। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने डायरेक्शन और राइटिंग में भी हाथ आजमाया। उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले, जिनमें तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स शामिल हैं। 2013 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

छोड़ गए यादगार किरदार

नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसने दशकों तक अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदारों को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और कलाकार अपनी यादें साझा करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)