लखनऊ में युवती को कार से कुचलने वाला शाहनवाज गिरफ्तार, हिंदू बनकर प्यार में फंसाने का आरोप

Lucknow Hit-and-Run Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार को एक युवती को कार से टक्कर मारने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद कार सवार युवक ने युवती को टक्कर मारी। इतना ही नहीं, उसने उसे कार के बोनट पर काफी दूर तक घसीटा भी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। युवती को कार के बोनट पर घसीटा यह

Written By :

SK Sharma

Updated

September 16, 2026

lko-hit-and-run

Lucknow Hit-and-Run Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार को एक युवती को कार से टक्कर मारने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद कार सवार युवक ने युवती को टक्कर मारी। इतना ही नहीं, उसने उसे कार के बोनट पर काफी दूर तक घसीटा भी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

युवती को कार के बोनट पर घसीटा

यह घटना लखनऊ के गोमती नगर इलाके में हुई। यहां बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 के पास एक कार द्वारा युवती को टक्कर मारने और फिर मौके से भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेने और जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि जिस व्यक्ति ने युवती को टक्कर मारी थी, वह उसका बॉयफ्रेंड था। इस मामले में ‘लव जिहाद’ का एंगल भी सामने आया है।

हिन्दू बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया

आरोप है कि शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर अनामिका को एक साल तक दोस्ती के जाल में फंसाए रखा। उसने अनामिका को अपना नाम यश ठाकुर बताया था और एक साल तक प्यार का नाटक किया, लेकिन आज सुबह (16 सितंबर) जनेश्वर मिश्र पार्क के पास उसका झूठ पकड़ा गया। युवती को जानकारी मिली थी कि शाहनवाज जनेश्वर पार्क के पास एक कार में अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद है।

वायरल हुआ घटना का वीडियो

इस सूचना पर युवती स्कूटी से वहां पर पहुंची और उसके पकड़ा लिया और दोनों में जमकर बहस हुई। इस दौरान शाहनवाज ने अपनी कार से भागने की कोशिश की। जब उसने कार को रोकने के लिए सामने खड़ी हुई तो टक्कर मारते हुए भागने लगा। हालांकि पीड़ित ने अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट को पकड़ लिया, लेकिन बेखौफ शाहनवाज ने उसे बोनट पर ही सड़क पर घसीटता रहा। फिर उसे कुलकर मौके से फरार हो गया।

कई गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज

हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इसके कुछ ही समय बाद, पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाया और उसे कार समेत हिरासत में ले लिया।पुलिस ने अब गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। गोमती नगर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच चल रही है।

पुलिस युवती की शिकायत और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। लखनऊ के VVIP इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर हुए विवाद के गंभीर रूप लेने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस मामले को हिट-एंड-रन केस मानकर जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपों और जांच के नतीजों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)