Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक और कार भी भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार दो हिस्सों में बंट गई। जिससे कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। कार को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला गया। मरने वाले सेना के जवानों के परिवारों से थे। रविवार को पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
कार को काटकर निकाले गए शव
बता दें कि यह भयानक हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे तब हुआ जब सैन्यकर्मियों का परिवार कच्छ का रण घूमने के बाद भुज लौट रहा था। तभी उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंचे बचाव दलों को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और इस काम में कई घंटे लग गए। वहीं कार को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला गया। टक्कर के कारण सड़क पर मलबा और शवों के अवशेष बिखर गए थे।
मरने वालों नें तीन बच्चे शामिल
मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे, जिनमें एक नवजात शिशु भी था। मृतकों की पहचान रिंकी नितिन गुसाईं (35) और उनकी चार महीने की बेटी वमिका। सौरभ सिंह नेगी (30) उनकी पत्नी सविता सौरभ सिंह नेगी (30) और उनकी 3 महीने की बेटी सिविका; तथा राजेश रावत (35) और उनकी सात साल की बेटी रक्षिता के रूप में हुई है। ये सभी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे और भुज में तैनात सैन्यकर्मी के परिवार के सदस्य थे।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

