LPG Cylinder Price Hike: त्योहारों से पहले महंगाई का जोरदार झटका लगा है। अक्टूबर महीने की शुरुआत कई बदलावों के साथ हो चुकी है। ऐसे में तेल विपणन कंपनियों ने महीने की पहली ही तारीख यानी 1 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 62.50 रुपये बढ़ा दिए हैं।
चेक करें अपने शहर के नए रेट
इस बदलाव के बाद, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है। इससे पहले सितंबर में भी इसकी कीमत में 9.50 की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि अगस्त में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 192 और जुलाई में 183.50 रुपये की कमी की गई थी।
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद, अलग-अलग शहरों में दरों पर नजर डालने से पता चलता है कि 1 अक्टूबर तक, 19-किलो का सिलेंडर बिहार की राजधानी पटना में सबसे महंगा है; यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,029 से बढ़कर 3,100.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा 2,810 रुपये, मुंबई में 2,764.50 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत बढ़कर 2,983 रुपये हो गई है।
घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। मार्च और जून के बीच, वेस्ट एशिया संकट और बढ़ती इंटरनेशनल एनर्जी कीमतों से जुड़ी सप्लाई की दिक्कतों के कारण घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में प्रति सिलेंडर 89 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये में ही मिलेगा। जबकि चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, पटना में 1,031.50 रुपये और लखनऊ में 979.50 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता में 968 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये और रांची में घरेलू सिलेंडर 1,010.50 रुपये में ही मिलेगा।
होटल-रेस्टोरेंट पर पड़ेगा असर
गौरतलब है कि सितंबर की शुरुआत में भी 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई थी और दिल्ली में इसकी कीमत में 9.50 रुपये का इजाफा हुआ था। अब, त्योहारों का मौसम शुरू होने से ठीक पहले LPG की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। यह बदलाव खासकर होटलों, रेस्तरां, ढाबों और कैटरिंग इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर है, क्योंकि इससे उनकी कामकाज की लागत बढ़ जाएगी।
जानें क्यों बढ़ रहे सिलेंडर के दम
ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट और इंटरनेशनल कीमतों में उछाल के बीच जून में कमर्शियल LPG की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। इसके अलावा, फरवरी और जून के बीच, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 1,373 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे इसकी कीमत 1,740.50 रुपये से बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी।
बता दें कि तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और सुबह-सुबह नई दरें जारी करती हैं। हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार उतार-चढ़ाव देखा गया है, जिससे होटलों और रेस्तरां में खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

