करीना कपूर बनेंगी तीसरे बच्चे की मां? प्रेग्नेंसी की खबरों पर बेबो ने तोड़ी चुप्पी

Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अटकलों के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर करीना का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे देख लोग कयास लगाने लगे की करीना एक बार फिर मां बनने वाली हैं। हालांकि, अफवाहें तेज होते ही करीना ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही बेबो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना

Written By :

SK Sharma

Updated

August 23, 2026

Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अटकलों के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर करीना का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे देख लोग कयास लगाने लगे की करीना एक बार फिर मां बनने वाली हैं। हालांकि, अफवाहें तेज होते ही करीना ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही बेबो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल करीना ने अपनी स्टोरीज में एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक आदमी अपना फूला हुआ पेट दिखा रहा है। पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..!. का गाना ‘चॉकलेट लाइम जूस’ चल रहा था और इसके साथ हंसने वाले और पिज्जा वाले इमोजी लगे हुए हैं। जिससे यह संकेत मिला कि उनका बढ़ा हुआ पेट सिर्फ खाने के प्रति उनके प्यार का नतीजा था। पोस्ट के साथ ‘हट ना बे’ कैप्शन भी लिखा था।

प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने थी प्रतिक्रिया

इससे पहले उनकी ननद (सैफ की बहन) सबा पटौदी ने करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह विवादित फोटो जिसमें बेबो का पेट बढ़ा हुआ लग रहा था सिर्फ कैमरे के गलत एंगल का नतीजा था। सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर की ननद, सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने जिम के बाहर करीना की एक फोटो शेयर की और लोगों से अपील की कि वे किसी की भी पर्सनल लाइफ के बारे में बेवजह अटकलें न लगाएं। सबा ने करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया।

इसके साथ ही, सबा ने लोगों से दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील की और लिखा—”खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो।” कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए; बिना वजह के अंदाजे लगाने की कोई जरूरत नहीं है। इससे पहले भी न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाते समय करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान के तीसरे बच्चे की उम्मीद करने की अटकलें सामने आई थीं। उस समय, Kareena Kapoor द्वारा शेयर की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी का गलत मतलब निकाला गया था। हालांकि, ‘K3G’ एक्ट्रेस ने बाद में साफ किया कि यह सब सिर्फ पिज्जा और वाइन की वजह से था।

2012 में सैफ से की थी शादी

गौरतलब है कि करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के बाद वे दो बच्चों के माता-पिता बने। 2016 में उनके बेटे तैमूर का जन्म हुआ और उसके बाद 2021 में उनके छोटे बेटे जेह का जन्म हुआ। शादी के 14 साल बाद भी करीना और सैफ के बीच प्यार और आपसी रिश्ता मजबूत बना हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अगली बार मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)