Cristiano Ronaldo Retirement International Football: फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अचानक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। 41 वर्षीय पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी ने गुरुवार 5 नवंबर को X (पहले ट्विटर) पर एक भावुक वीडियो शेयर करके अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर 7 जर्सी को अलविदा कह देंगे। उनके इस फैसले से दुनिया भर के फुटबॉल फैंस भावुक हो गए हैं।
करीब 23 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में 146 गोल किए हैं। पुर्तगाल की जर्सी रोनाल्डो ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। फुटबॉल आइकन अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ रहे हैं, जिसकी बराबरी करना लगभग नामुमकिन है। खेल के दिग्गजों में गिने जाने वाले रोनाल्डो अपने पूरे करियर में कभी विश्व कप नहीं जीत पाए। इसी एक अधूरे सपने के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का फैसला किया।
रोनाल्डो ने किया भावुक पोस्ट
रोनाल्डो ने एक भावुक वीडिया शेयर कर कहा, “पुर्तगाल के लोगों के लिए, अब समय आ गया है कि हमारी राष्ट्रीय टीम की नंबर 7 जर्सी वापस सौंप दी जाए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह सिर्फ मेरी ही रहेगी। लेकिन 23 सालों तक, मुझे इसे पहनने, इसका मान रखने और दुनिया भर के स्टेडियमों में इसे अपने साथ ले जाने का सौभाग्य और जिम्मेदारी मिली। आज, इसे अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है। यह फैसला लेना आसान नहीं था।”
अपने संन्यास की घोषणा करते हुए रोनाल्डो ने कहा, “मैं पूरी तरह संतुष्ट मन से विदा ले रहा हूं। मुझे पता है कि मैंने इस जर्सी के लिए अपना सब कुछ दे दिया।” इस दौरान उन्होंने दो दशकों से अधिक के अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की उपलब्धियों को याद किया ऐसी उपलब्धियां, जिन्होंने फुटबॉल की दुनिया में पुर्तगाल को एक नई पहचान दिलाई।
रोनाल्डो ने हासिल किए ऐतिहासिक मुकाम
रोनाल्डो के नाम पुर्तगाल के लिए सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में कुल 146 गोल किए। पुर्तगाल के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। इस मामले जोआओ मौटिन्हो दूसरे स्थान पर मौजूद है।
रोनाल्डो फिलहाल इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। लियोनेल मेसी 126 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं, और इन दोनों के बीच 20 गोल का अंतर है। पुर्तगाल के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने के मामले में अली दाई 108 गोल के साथ रोनाल्डो के बाद आते हैं। वह रोनाल्डो से 38 गोल पीछे हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 41 साल 152 दिन की उम्र में एक मैच खेला था। उनके नाम पुर्तगाल के लिए सबसे कम उम्र में 100 मैच (कैप्स) खेलने का रिकॉर्ड भी है, जो उन्होंने सिर्फ 27 साल की उम्र में हासिल किया था।
रोनाल्डो फीफा विश्व कप में पुर्तगाल के लिए अब तक के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पुर्तगाल की जर्सी पहनकर कुल 11 गोल किए हैं।
इसके अलावा, राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे ज़्यादा हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उन्होंने 41 साल और 147 दिन की उम्र में भी पुर्तगाल के लिए एक गोल किया था। साथ ही, पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो का करियर सबसे लंबा रहा है, जो 23 साल और 35 दिनों तक चला।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करियर
रोनाल्डो ने 2003 में कजाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर की शुरुआत की। तब से, उन्होंने इस खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और खुद को सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया। रोनाल्डो ने अपना आखिरी मैच 2026 फीफा विश्व कप के दौरान वेल्स के खिलाफ खेला। उस टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। अपने पूरे करियर के दौरान, रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए पांच विश्व कप खेले, लेकिन वह अपनी राष्ट्रीय टीम को विश्व कप का खिताब नहीं दिला सके। रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय करियर में पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और 146 गोल किए।
रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने जीते कई खिताब
उनकी कप्तानी में, पुर्तगाल ने 2016 में अपना पहला यूरो कप खिताब जीता, जिसमें टीम ने फाइनल में फ्रांस को हराया था। इसके बाद, 2019 में पुर्तगाल ने UEFA नेशंस लीग जीती। स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हैट्रिक लगाकर रोनाल्डो ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 2025 में, रोनाल्डो ने एक बार फिर पुर्तगाली टीम को नेशंस लीग का खिताब जिताने में अहम योगदान दिया।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

