‘अंधभक्त’ ईशा कोप्पिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपने एक वीडियो के जरिए खूब सुर्खियां बढ़ोर रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें अंधभक्त कहकर ट्रोल किया था। अब इस मामले में अभिनेत्री और भाजपा सासंद कंगना रनौत उनके समर्थन में उतर आईं हैं। ईशा कोप्पिकर का बयान दरअसल ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद को गौरवान्वित ‘अंधभक्त’ बताया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी भक्ति किसी राजनीतिक दल या नेता के प्रति नहीं, बल्कि देश और उसकी प्रगति के

Written By :

SK Sharma

Updated

August 20, 2026

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपने एक वीडियो के जरिए खूब सुर्खियां बढ़ोर रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें अंधभक्त कहकर ट्रोल किया था। अब इस मामले में अभिनेत्री और भाजपा सासंद कंगना रनौत उनके समर्थन में उतर आईं हैं।

ईशा कोप्पिकर का बयान

दरअसल ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद को गौरवान्वित ‘अंधभक्त’ बताया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी भक्ति किसी राजनीतिक दल या नेता के प्रति नहीं, बल्कि देश और उसकी प्रगति के प्रति है। ईशा ने अपने वीडियो में देश प्रेम और राजनीतिक समर्थन के बीच अंतर समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि देश से प्यार करने का मतलब यह नहीं है कि नागरिक अपने नेताओं से सवाल नहीं पूछ सकते। उनके मुताबिक देश की प्रगति में योगदान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और अहम मुद्दों पर सवाल उठाना भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देश को राजनीति और नेताओं से ऊपर रखें और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

ईशा को मिला कंगना का साथ

ईशा के इस बयान को एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का भी समर्थन मिला। कंगना ने ईशा की पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह भी इस तरह की देशभक्ति से खुद को जोड़ सकती हैं। कंगना रनौत ने ईशा के विचारों का समर्थन किया और सामाजिक और सार्वजनिक सक्रियता से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। कंगना रनौत ने अपनी जिंदगी में हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए आगे लिखा- मेरे हिसाब से आपने मामले को बहुत अच्छे से समझाया है। हाई स्कूल में, मैंने एक शिक्षक का विरोध किया जो जो असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर डंडे से मारा करते थे

उन्होंने 26/11 मुंबई हमले के बाद हुए विरोध प्रदर्शन समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का जिक्र किया।
कंगना ने कहा कि उन्हें अपने देश और इसके लोगों का ‘अंधभक्त’ होने पर गर्व है। दोनों अभिनेत्रियों के बयानों से पता चला कि वे देशभक्ति को किसी राजनीतिक दल या नेता से जोड़ने के बजाय देश और उसके नागरिकों के प्रति समर्पण को प्राथमिकता देती हैं।

ईशा कोपिकर को ट्रोल्स ने क्यों कहा ‘अंधभक्त’

गौरतलब है कि ईशा कोपिकर को सोशल मीडिया पर तब से ‘अंधभक्त’ कहा जाने लगा था, जब उन्होंने NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाले लोगों का विरोध किया था। उन्होंने उन लोगों को देशद्रोही कहा जो देश के खिलाफ बोल रहे थे। इसके बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई। अंधभक्त होने को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए ईशा ने वीडियो में यह भी कहा कि जब भी देश में कुछ गलत होगा तो वह इसके खिलाफ आवाज उठाएंगी। जब कुछ अच्छा होगा तो वह खुलकर उसकी तारीफ करेंगी।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)