Ranbir Kapoor Ramayana Collection : बॉक्स ऑफिस पर चला रामायण जादू, पहले दिन की बंपर कमाई

Ranbir Kapoor Ramayana Collection : रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन मोटी कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। मॉर्निंग शो से टिकट काउंटरों पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सिनेमाघरों का माहौल किसी बड़े उत्साह जैसा हो गया। हर उम्र के दर्शक इस भव्य फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। पहले ही दिन कई शो हाउसफुल रहे। कई प्रमुख शहरों में शोज का हाउसफुल होना यह बता रहा था कि दर्शक इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार

Written By :

SK Sharma

Updated

November 6, 2026

Ramayana-Review

Ranbir Kapoor Ramayana Collection : रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन मोटी कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। मॉर्निंग शो से टिकट काउंटरों पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सिनेमाघरों का माहौल किसी बड़े उत्साह जैसा हो गया। हर उम्र के दर्शक इस भव्य फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। पहले ही दिन कई शो हाउसफुल रहे। कई प्रमुख शहरों में शोज का हाउसफुल होना यह बता रहा था कि दर्शक इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

पहले दिन किया 64.85 करोड़ का नेट कलेक्शन

‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर लगभग 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ, ही ‘रामायण’ 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। यह कमाई साफ तौर पर दिखाती है कि दर्शक भारतीय पौराणिक कथाओं को बड़े पर्दे पर देखने में गहरी दिलचस्पी रखते हैं। हालांकि, पहले दिन की कमाई के मामले में यह प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से पीछे है। जिसने अपने ओपनिंग डे पर 86.75 करोड़ की कमाई की थी। ‘रामायण’ की तरह ही, ‘आदिपुरुष’ को भी बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया था, जिसमें इस महाकाव्य को एक आधुनिक सिनेमाई नजरिए से पेश किया गया।

देशभर में 25,200 शोज

पहले दिन ‘रामायण’ को देशभर में 25,200 शोज में रिलीज किया गया था, जिसमें हिंदी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा। इसने 20,678 शोज से 47.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके अलावा, फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 2.60 करोड़ और मलयालम संस्करण से 1.50 करोड़ की कमाई की। उम्मीद है कि फिल्म विदेशी बाजारों से 20 करोड़ से 40 करोड़ के बीच की कमाई करेगी, जिससे इसका कुल वैश्विक कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा।

पठान-एनिमल का तोड़ा रिकॉर्ड

ओपनिंग-डे के आंकड़ों के मामले में, रामायण ने शाहरुख खान की पठान और रणबीर कपूर की पिछली फिल्म एनिमल की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि, यह 2026 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (102.55 करोड़ ) से पीछे रह गई। इसके अलावा, 2023 में आई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (86.75 करोड़) का सभी भाषाओं में ओपनिंग-डे का रिकॉर्ड भी इस फिल्म से आगे है।

रणबीर कपूर के प्रभु श्रीराम अवतार पर नजरें

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उनका लुक और फिल्म की विजुअल प्रस्तुति, पहले से ही चर्चा का विषय बन गई है। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म ‘रामायण’ की कहानी को एक भव्य और शानदार सिनेमाई अनुभव के जरिए पेश करेगी। इसके अलावा साई पल्लवी सीता के रूप में, ‘KGF’ फेम यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।

रणबीर-यश की एक्टिंग की हो रही तारीफ

रिलीज के पहले दिन के बाद, फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की काफी तारीफ की है। इसके अलावा, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में साउथ इंडियन स्टार यश के अभिनय को भी बहुत सराहा जा रहा है।

4,000 करोड़ के बजट से बनी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। फिल्म के दोनों भागों का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 65 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ, ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत की है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई कैसी रहती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई कितनी बढ़ती है और क्या यह बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना पाती है।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)