IND vs SL: गाले टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

IND vs SL 1st Test: मानव सुथार के 10 विकेट और देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत, भारतीय टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से करारी शिकस्त दी। मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने पांचवें दिन के दूसरे सेशन में श्रीलंका को दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑलआउट कर गाले टेस्ट जीत लिया। इस जीत के साथ, टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने श्रीलंका को मिला था 372 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने जीत के

Written By :

SK Sharma

Updated

August 19, 2026

ind-vs-sl-test

IND vs SL 1st Test: मानव सुथार के 10 विकेट और देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत, भारतीय टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से करारी शिकस्त दी। मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने पांचवें दिन के दूसरे सेशन में श्रीलंका को दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑलआउट कर गाले टेस्ट जीत लिया। इस जीत के साथ, टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने श्रीलंका को मिला था 372 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 372 रनों का लक्ष्य था। टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने सिर्फ 47 रनों पर अपने शुरुआती चार विकेट गंवा दिए; यहीं से उनकी हार तय हो गई। हालांकि कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) और पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुशा ने 84 रनों की साझेदारी करके हार को कुछ देर के लिए टाला, लेकिन उनकी कोशिशें काफी नहीं थीं। उनके आउट होने के बाद, श्रीलंका की पारी 77.4 ओवर में 206 रनों पर सिमट गई, जिससे उन्हें 165 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में युवा गेंदबाज मानव सुथार भारत के हीरो रहे। जिन्होंने 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि सिराज और जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

10 विकेट लेकर मानव सुथार ने मचाई तबाही

मानव सुथार ने भारत के लिए अभी सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन इन दो मैचों में ही उन्होंने साबित कर दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में मानव ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से तबाही मचा दी। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने उस मैदान पर कुल 10 विकेट लिए पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट। श्रीलंका की दूसरी पारी में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 10 गेंदों में चार विकेट उड़ा दिए। उनकी जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने यह मैच 165 रनों से जीता। सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था उस मैच में उन्होंने 7 विकेट लिए थे और अब उन्होंने 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 462 रन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारतीय टीम ने देवदत्त पडिक्कल के 167, केएल राहुल के 82 और ध्रुव जुरेल के 51 रनों की मदद से 462 रन बनाए। सोनल दिनुशा के 100 और निरोशन डिकवेला के 80 रनों की पारियों के बावजूद, श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रनों पर ऑल आउट हो गई और 178 रनों से पीछे रह गई। भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमट गई, जिसमें ऋषभ पंत ने 66 रन बनाए। 178 रनों की बढ़त के आधार पर, भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)