Patna Violence: बिहार की राजधानी पटना में एक सड़क हादसे (Patna road accident) के बाद शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हादसे युवक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने NH-30 को जाम कर दिया और सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान लोगों ने बस और पुलिस की तीन गड़ियों सहित कई वाहनों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये घटना जीरो माइल के पास हुई।
उग्र भीड़ ने कई वाहनों को फूंका
दरअसल पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी के पास एक तेज रफ्तार बस 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगा दी। आग से एक स्लीपर बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आक्रोशित भीड़ बस तक ही नहीं रुकी, बल्कि उसने पास खड़ी चार-पांच अन्य गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और काफी देर तक सड़क पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इलाके में भारी तनाव
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम प्रदर्शनकारियों को सड़क जाम हटाने के लिए मनाने की कोशिश की।लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

