Jhansi Road Accident: भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत

Atiq Ahmed Son Death: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद (Aban Ahmed) की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक, अबान झांसी में अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, जो वहां की जेल में बंद है। अली को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट

Written By :

SK Sharma

Updated

August 6, 2026

atiq-ahmed-son-aban-ahmed

Atiq Ahmed Son Death: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद (Aban Ahmed) की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक, अबान झांसी में अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, जो वहां की जेल में बंद है। अली को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और एक डिवाइडर से टकरा गई।

बड़े भाई से मिलने झांसी जा रहा था अबान

इसकी पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूंछ इलाके के खिल्ली गांव के पास हुए इस हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे Aban Ahmed की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अबान, प्रयागराज के फाफामऊ निवासी अहजम (28) के साथ-साथ मोहम्मद जैद (30), उमर (24) और सोनू खान के साथ कार से झांसी जा रहा था। इस दौरान पूंछ पुलिस स्टेशन इलाके में खिल्ली गांव के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

Jhansi Road Accident: तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा

इस घटना की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्रेटा कार में सवार सभी 5 लोगों को बाहर निकाला जो झांसी जा रहे थे। सभी घायलों को पुंछ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भेजा गया, जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल व्यक्ति की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई; उसने बताया कि मरने वालों में से एक अबान था जो माफिया डॉन अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय अबान अहमद था। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है; शुरुआती जांच से पता चलता है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और बेकाबू हो गई थी।

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का एक बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया था। अभी उनके दो बेटे अली अहमद और उमर अहमद जेल में बंद है। अली झांसी जेल में बंद है, उस पर 10 मुकदमे हैं। जबकि उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एक बेटा आइजम बाहर है, वह पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा अबान भी बाहर था, जो आज सड़क हादसे का शिकार हो गया। अतीक की पत्नी, शाइस्ता परवीन, अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी


(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)