iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों भीड़

iPhone 18 Pro Series Sale : भारत में एप्पल कंपनी के नई आईफोन सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आज यानी शुक्रवार 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है। लेकिन लोग इसे खरीदने के लिए गुरुवार रात से ही एप्पल स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हुए हैं। एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे पूरे भारत में शुरू हुई। एप्पल के नए फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एप्पल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़ दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक, लोगों

Written By :

SK Sharma

Updated

September 18, 2026

iphone-18-pro

iPhone 18 Pro Series Sale : भारत में एप्पल कंपनी के नई आईफोन सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आज यानी शुक्रवार 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है। लेकिन लोग इसे खरीदने के लिए गुरुवार रात से ही एप्पल स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हुए हैं। एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे पूरे भारत में शुरू हुई। एप्पल के नए फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

एप्पल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़

दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक, लोगों में एप्पल के नए फोन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली सेल से पहले साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइनें देखी गईं। लोग फोन खरीदने के लिए सुबह-सुबह ही पहुंच गए थे; कई लोगों ने पहले ही ऑनलाइन प्री-बुक कर लिया था और अपने डिवाइस लेने के लिए स्टोर के बाहर इंतजार कर रहे थे। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की आधिकारिक बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे देश भर के Apple स्टोर पर शुरू हुई।

महाराष्ट्र के मुंबई में जियो वर्ल्ड ड्राइव स्थित Apple स्टोर पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी। एक और पोस्ट में बेंगलुरु के मॉल ऑफ एशिया में इमेजिन Apple स्टोर के बाहर लंबी लाइनें दिखाई दीं। दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के बाहर भी लाइनें देखी गईं। इसी तरह, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी नए iPhone मॉडल के लिए ज बरदस्त क्रेज दिखा, जहां सुबह 8 बजे बिक्री शुरू होने से पहले ही ग्राहक फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में Apple स्टोर के बाहर लाइन में खड़े दिखे। Apple स्टोर पर सिर्फ उसी शहर के लोग नहीं आ रहे हैं जहां स्टोर मौजूद है; आस-पास के कई कस्बों और शहरों से भी लोग iPhone 18 Pro सीरीज के फोन खरीदने आ रहे हैं।

चार कलर में उपलब्ध आईफोन 18 प्रो सीरीज

Apple ने इन दो नए मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी रंग के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। दोनों मॉडल्स में एल्युमीनियम यूनिबॉडी डिजाइन और सिरेमिक शील्ड 2 फ्रंट है।

iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत

आईफोन 18 प्रो के बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 1,64,900 रुपये है। इसके अलावा, 512GB मॉडल 1,89,900 रुपये में, 1TB मॉडल 2,39,900 रुपये में और 2TB वैरिएंट 3,14,900 रुपये में उपलब्ध है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये 1TB वैरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है।

कहां से खरीदें आईफोन 18 प्रो सीरीज

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री Apple इंडिया स्टोर के साथ Amazon, Flipkart और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। ग्राहक इन फोन को Croma, Vijay Sales और अधिकृत Apple स्टोर से भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा Swiggy Instamart, Blinkit और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी दोनों फोन उपलब्ध कराए गए हैं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)