India Vs Afghanistan 3rd T20: अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने अफगानिस्तान पर 127 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ किया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक हिला डाला। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने महज 30 गेंदों में शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों पर 108 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल थे। अभिषेक की जबरदस्त पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 7 विकेट पर कुल 221 रन बनाए। जवाब में, अफगान टीम 94 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मैच 127 रनों से जीता। अभिषेक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दोनों चुना गया।
अभिषेक ने ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड
तूफानी शतक के साथ ही इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम इंडिया पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के सबसे तेज T20I शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने 9 साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंद पर शतक लगाया था। अब अभिषेक ने 30 गेंद पर शतक पूरा कर भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड बनाया। यह इतना ही नहीं यह किसी फुल मेम्बर टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक है। इससे पहले फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक ठोका था।
T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
27 गेंद: साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
29 गेंदे: मोहम्मद फहद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
30 गेंद: अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
33 गेंद: सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
33 गेंद: फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026
35 गेंद: डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, 2017
35 गेंद: रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत
यह T20 इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, 8 सितंबर 2022 को टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 101 रनों के अंतर से हराया था। इस फॉर्मेट में भारत की कुल मिलाकर सबसे बड़ी जीत 1 फरवरी 2023 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने कीवी टीम को 168 रनों से बुरी तरह हराया था। अफगानिस्तान के लिए भी, रन के अंतर के हिसाब से यह टी20 इतिहास की उनकी सबसे बड़ी हार है। भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था। इसके बाद, मंगलवार को खेले गए मैच में भी टीम इंडिया ने उतने ही अंतर से जीत हासिल की।
टीम इंडिया ने बनाए थे 227 रन
गुरुवार को टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की तूफानी पारियों की बदौलत 221/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 9.5 ओवर में 142 रनों की साझेदारी की। अभिषेक 34 गेंदों में 108 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान, 26 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद, सैमसन 50 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 29 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने सबसे ज़्यादा विकेट (2) लिए, जबकि राशिद खान और अब्दुल्ला अहमदज़ई ने एक-एक विकेट लिया।
15 ओवर भी नहीं खेल पाई अफगानिस्तान
जवाब में, अफगानिस्तान की टीम 15 ओवर भी नहीं पाई और 14.1 ओवर में सिर्फ 94 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान इब्राहिम ज़दरान (25) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (15) ने 3.1 ओवर में 31 रन की तूफानी ओपनिंग साझेदारी की, लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद पारी लड़खड़ा गई। हालात तब और खराब हो गए जब अफगान टीम ने सिर्फ 47 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजई (17) और नूर-उल-रहमान (11) ने पांचवें विकेट के लिए 23 रन जोड़े, लेकिन उनकी साझेदारी खत्म होने के बाद टीम फिर लड़खड़ा गई।
नितीश रेड्डी ने 12वें ओवर में सिर्फ एक रन देकर तीन विकेट लिए। रेड्डी के इस ओवर ने अफगानिस्तान की पारी की कमर तोड़ दी और उन्हें 94 रन से आगे बढ़ने से रोक दिया। भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

