5 करोड़ लेकर किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन ! फलाहारी बाबा के दावे पर विराट कोहली का करारा जवाब

Virat Kohli: सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक दावा चर्चा का विषय बना हुआ है। विराट कोहली पर आरोप है कि उन्होंने मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए ₹5 करोड़ की बड़ी रकम ली थी। विराट कोहली ने अब फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए इन दावों का खंडन किया गया है। विराट के प्रवक्ता ने दावों का किया खंडन कोहली के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इन्हें झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत बताया

Written By :

SK Sharma

Updated

October 7, 2026

virat-kohli

Virat Kohli: सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक दावा चर्चा का विषय बना हुआ है। विराट कोहली पर आरोप है कि उन्होंने मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए ₹5 करोड़ की बड़ी रकम ली थी। विराट कोहली ने अब फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए इन दावों का खंडन किया गया है।

विराट के प्रवक्ता ने दावों का किया खंडन

कोहली के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इन्हें झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत बताया है। उन्होंने कहा ये सभी दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं। कोहली के प्रवक्ता ने कहा, “हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के बारे में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं।

विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम केवल इसलिए जाते हैं क्योंकि वे उनके प्रति गहरी आस्था और सम्मान रखते हैं। हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसी जानकारी प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले सावधानी बरतें, तथ्यों की पुष्टि करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।”

प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के सभी बयानों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये दावे किसी भी आधार पर खरे नहीं उतरते हैं। विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन मनगढ़ंत बातों को गलत बताया। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि ऐसी अफवाहों को बढ़ावा न दें। यह बयान विराट कोहली की ओर से जारी किया गया है।

फलाहारी बाबा ने लगाए थे आरोप

दरअसल फलाहारी बाबा दिनेश शर्मा का दावा है कि जब विराट कोहली 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे, तो उन्होंने इस यात्रा के लिए ₹5 करोड़ का भुगतान किया था। फलाहारी बाबा का दावा है कि, ऐसा प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया गया था। हालांकि, फलाहारी बाबा यानी दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई सबूत सामने नहीं आया है।

दावों के मुताबिक जनवरी 2023 में विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के साथ पहली मुलाकात थी। इस दौरान राजस्थान की एक प्राइवेट कंपनी और प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी ने कथित तौर पर ₹5 करोड़ खर्च किए थे। आरोप यह भी है कि ऐसा प्रेमानंद महाराज की पब्लिसिटी और लोकप्रियता बढ़ाने के मकसद से किया गया था। फलाहारी महाराज ने यह भी आरोप लगाया था कि अब उस कंपनी के लोग साधु-संतों का चोला पहनकर आश्रम में घुस चुके हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा काम देख रहे हैं।

अनुष्का शर्मा के साथ दर्शन करने जाते है विराट

गौरतलब है कि कोहली अक्सर अपनी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते रहते हैं। महाराज के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के तुरंत बाद वे प्रेमानंद महाराज से मिलने भी गए थे। इसके अलावा कोहली उत्तराखंड के नीम करोली बाबा आश्रम भी जा चुके हैं।

विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहले वनडे में, उन्होंने 88 गेंदों पर 139 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके वनडे करियर का तीसरा सबसे तेज शतक था। इस पारी के दौरान, उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15,000 रनों का आंकड़ा भी पार किया।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)