Rakhi Sawant-Kangana Ranaut Controversy: बॉलीबुड की जानी-मानी अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्होंने राखी सावंत के हालिया विवादित बयान पर करारा जवाब दिया है। जिससे सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। एक पॉडकास्ट के दौरान राखी ने पीएम नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी के बारे में पर पर्सनल और आपत्तिजनक कमेंट किए थे। जिससे राखी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर करके राखी निशाना साधा है।
राखी सावंत पर भड़की कंगना
अपनी पोस्ट में कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा, “सिर्फ राखी ही नहीं, ऐसे कई लोग हैं जो एक सफल महिला को देखकर उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं। ऐसे लोग अपनी जलन, नाकामी और ईगो को सही ठहराने के लिए बार-बार सफल महिलाओं पर पर्सनल अटैक करते हैं। महिलाओं को ऐसे लगातार अटैक से कमजोर या बेइज्जत महसूस करना बंद करना चाहिए।” खुद को सही साबित करने के लिए सफाई देते रहना जरूरी नहीं है।”
कंगना ने आगे लिखा, “राखी को उसकी सफलता के लिए चाहे कितने भी फेवर मिले, उनसे उसे कोई मदद नहीं मिली, और उसे स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली। ऐसी नौकरी के लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट चाहिए। उसे फेवर मिले या न मिले, वह कहीं नहीं जाएगी, इसलिए आराम से बैठकर मेरी रील्स देखते हुए रोओ।”
राखी सावंत ने क्या कुछ कहा था
दरअसल, यह पूरा विवाद राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक पॉडकास्ट में दिए बयान के बाद शुरू हुआ। बातचीत के दौरान राखी ने BJP नेताओं पर सेक्शुअली सजेस्टिव और ऑफेंसिव कमेंट्स किए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। बातचीत के दौरान राखी ने कहा, “मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? उन्हें कंगना में हड्डियों के अलावा क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने तुम्हें क्या दिया जो तुमने उन्हें मंत्री बनाया? जो कुछ उन्होंने तुम्हें दिया, मैं भी तुम्हें दे सकती हूं।”
आशुतोष राणा-तापसी पन्नू पर भी साधा निशाना
कंगना ने राखी सावंत और कई दूसरे सेलिब्रिटीज पर पलटवार किया जिन्होंने उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा, “मैं ऐसे लोगों को हर दिन देखती हूं, चाहे वह आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि मैं कुत्ते की तरह भौंकती हूँ; या सोनू सूद, जो कहते हैं कि मुझे तमीज सीखनी चाहिए। राखी सावंत जैसे लोग, जो मेरे कैरेक्टर के बारे में हर तरह की बुरी बातें कहते हैं, और तापसी पन्नू, जो मेरे माता-पिता, मेरी परवरिश और मेरे बैकग्राउंड का अपमान करती रहती हैं।”
गौरतलब है कि कंगना और राखी सावंत के बीच ये कोई पहला झगड़ा नहीं है। इससे पहले भी दोनों के बीच पब्लिक में झगड़े हो चुके हैं। इससे पहले, राखी सावंत ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के कमेंट्स की बुराई की थी और उन्हें बकवास कहा था। राखी सावंत हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” में एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर, कॉमेडियन कुशाग्र श्रीवास्तव और द हैबिटेट के मालिक बलराज घई के साथ दिखाई दीं। कंगना को आखिरी बार “भारत भाग्य विधाता” में देखा गया था।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

