‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार, 37वें दिन की 19.50 करोड़ की कमाई, जानें मिर्चापुर और हैवान का हाल

Hanuman Ansh Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ के आगे भी ‘हनुमान अंश’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघरों में महज 10 लाख रुपये की मामूली कमाई के साथ शुरुआत करने वाली यह फिल्म अपनी रिलीज के 37वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। वीकेंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 37वें दिन (शनिवार) को फिल्म की कमाई शुक्रवार के मुकाबले लगभग 85.7% ज़्यादा रही। हनुमान अंश का

Written By :

SK Sharma

Updated

September 13, 2026

Hanuman Ansh Trailer

Hanuman Ansh Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ के आगे भी ‘हनुमान अंश’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघरों में महज 10 लाख रुपये की मामूली कमाई के साथ शुरुआत करने वाली यह फिल्म अपनी रिलीज के 37वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। वीकेंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 37वें दिन (शनिवार) को फिल्म की कमाई शुक्रवार के मुकाबले लगभग 85.7% ज़्यादा रही।

हनुमान अंश का कलेक्शन 237 करोड़ के पार

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन भारत में 19.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। स दौरान फिल्म को 7,449 शो मिले। शनिवार के इस शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 193.13 करोड़ हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 228.15 करोड़ है। फिल्म विदेशी बाजार में भी मजबूत बनी हुई है; 37वें दिन इसने विदेशों में 5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 9.50 करोड़ हो गया। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों को मिलाकर, ‘हनुमान अंश’ का दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन अब 237.65 करोड़ तक पहुंच गया है।

मिर्जापुर को दी पटखनी

शोभिनव सत्य की इस फ़िल्म ने शनिवार को मिर्ज़ापुर: द मूवी से बेहतर प्रदर्शन किया। जहां मिर्ज़ापुर: द मूवी ने अपनी रिलीज के नौवें दिन 12.50 करोड़ कमाए, वहीं हनुमान अंश ने अपने 37वें दिन 19.50 करोड़ की कमाई की। दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 5,759 शोज से 2.50 करोड़ की नेट कमाई की। फिल्म कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ है। जबकि इसका बजट 100 करोड़ से ज्यादा का है। हैवान दस साल पुरानी मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक है।

फिल्म का दर्शकों का मिली जबरदस्त रिस्पॉन्स

सिर्फ 2 करोड़ के कम बजट में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसने अपने ओपनिंग डे पर 10 लाख कमाए थे और अब, 37 दिनों के बाद, इसने 9,506.5% का मुनाफा कमाया है। फिल्म के वीकेंड ट्रेंड की बात करें तो सबसे खास बात यह है कि समय के साथ दर्शकों का रिस्पॉन्स लगातार बढ़ा है। शुरुआती दो हफ़्तों में फिल्म की स्क्रीनिंग कम हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई काफी धीमी रही। इसने पहले हफ़्ते में 1.08 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे हफ़्ते में कलेक्शन सिर्फ 40 लाख रहा। उस समय ऐसा लग रहा था कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से हटा दी जाएगी। लेकिन, तीसरे हफ़्ते से हालात पूरी तरह बदल गए।

दर्शकों की तारीफ और सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह से फिल्म की मांग बढ़ गई। तीसरे हफ़्ते में कलेक्शन बढ़कर 10.40 करोड़ हो गया। इसके बाद, फिल्म ने चौथे हफ़्ते में 61 करोड़ रुपये और पांचवें हफ़्ते में 90.25 करोड़ की कमाई की। छठे हफ़्ते के शनिवार को 19.50 करोड़ की कमाई यह दिखाती है कि फिल्म का क्रेज़ कम नहीं हुआ है।

फिल्म की कहानी

‘हनुमान अंश’ की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो बाद में नीम करौली बाबा के नाम से मशहूर हुए। फिल्म उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश करती है। यह एक ऐसे व्यक्ति के सफ़र को दिखाती है जिसका जीवन धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर मुड़ता है और आख़िरकार वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का पात्र बन जाता है।

फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है, जिन्होंने पहले 2013 की फिल्म ‘वार्निंग’ का निर्देशन किया था। ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है। चंदन के. आनंद ने भी डॉ. राम नंदन भोसले का अहम किरदार निभाया है। इसके अलावा, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार भी कास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म के गानों ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। खास तौर पर, “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान” और “पार्वती” गानों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान” गाना सुनील लोधी ने गाया है, जो 25 साल के दृष्टिबाधित गायक हैं। “पार्वती” गाना भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)