अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 टीम का ऐलान, संजू-वैभव टीम में शामिल, रिंकू स‍िंह बाहर

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इसके अलावा संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। हालांकि विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह बाहर हो गए हैं। फिटनेस टेस्ट के बाद इन खिलाड़ियों का मिलेगा मौका अच्छी खबर यह है कि कई

Written By :

SK Sharma

Updated

September 2, 2026

ind-vs-zim-3nd-t20i

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इसके अलावा संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। हालांकि विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह बाहर हो गए हैं।

फिटनेस टेस्ट के बाद इन खिलाड़ियों का मिलेगा मौका

अच्छी खबर यह है कि कई चोटिल खिलाड़ी फिट हो गए हैं और इस सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। इनमें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, सीम ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। हालांकि इन चारों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट अभी होना बाकी है। ये खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही खेलने के लिए योग्य होंगे। हर्षित और नीतीश दोनों ही लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे हैं, जबकि सुंदर भी चोट की वजह से श्रीलंका का दौरा नहीं कर पाए थे।

रिंकू सिंह टीम से बाहर

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा रहे रिंकू सिंह के अलावा, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। यश ठाकुर और अशोक शर्मा ने भी उसी दौरे पर भारत के लिए अपना डेब्यू किया था। प्रिंस यादव को जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लग गई थी।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। खास बात ये है कि इन मैचों की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी कर रहा है। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को और दूसरा मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 सितंबर को होगा। अफगानिस्तान पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर चुका है।

वैभव के प्रदर्शन ने किया प्रभावित

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में दिलीप ट्रॉफी 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने 92 और 40 रनों की पारियां खेलीं। वैभव ने इंग्लैंड दौरे के दौरान सीनियर टीम के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 14, 13 और 15 रन ही बनाए, लेकिन बाद में जिम्बाब्वे दौरे पर 50, 20 और 81 रन की पारियां खेलकर उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड जीता था। उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम मौका मिला है। वहीं संजू सैमसन भी टीम में वापस लौट आए हैं। दरअसल संजू सैमसन को अचानक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद बीसीसीआई को जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)