महंगाई का बड़ा झटका, CNG फिर हुई महंगी , नई कीमतें आज से लागू

महंगाई का बड़ा झटका, CNG फिर हुई महंगी , नई कीमतें आज से लागू CNG Price Hike rs-3-89-kg-delhi-ncr-igl CNG Price Hike: राजधानी दिल्ली और NCR में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। नई दरें शनिवार 29 अगस्त सुबह 6:00 बजे से लागू हो गईं। इस बढ़ोतरी की घोषणा नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में गैस सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने की है। कंपनी ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है; इसलिए, CNG की कीमतें

Written By :

SK Sharma

Updated

August 29, 2026

cng

महंगाई का बड़ा झटका, CNG फिर हुई महंगी , नई कीमतें आज से लागू

CNG Price Hike rs-3-89-kg-delhi-ncr-igl

CNG Price Hike: राजधानी दिल्ली और NCR में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। नई दरें शनिवार 29 अगस्त सुबह 6:00 बजे से लागू हो गईं। इस बढ़ोतरी की घोषणा नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में गैस सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने की है। कंपनी ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है; इसलिए, CNG की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े CNG के दाम

बता दें कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में 3.89 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद CNG की कीमत 83.09 प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। नई दरें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे कई पड़ोसी शहरों में भी लागू होंगी। नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत अब 95.59 प्रति किलोग्राम होगी, जबकि गुरुग्राम में नई दर 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई है।

चलाकों को पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ निजी गाड़ियों के मालिकों तक ही सीमित नहीं रहेगा। दिल्ली-NCR में बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और सामान ढोने वाली गाड़ियां CNG से चलती हैं। इसलिए, ईंधन की लागत बढ़ने से आने वाले समय में यात्रियों के किराए और सामान ढोने के खर्च पर असर पड़ सकता है। इस बढ़ोतरी से उन वाहन मालिकों और कमर्शियल गाड़ी चलाने वालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की उम्मीद है जो CNG पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। CNG का इस्तेमाल करने वाले प्राइवेट कार मालिकों को भी ईंधन पर ज्यादा खर्च करना होगा।

पांचवीं बार बढ़े CNG के दाम

CNG की कीमत में यह इस साल की पांचवीं बढ़ोतरी बताई जा रही है। इससे पहले मई में, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ग्लोबल एनर्जी की कीमतों में उछाल आया था। उस दौरान, IGL ने लगभग 10 दिनों के अंदर चार चरणों में सीएनजी की कीमतों में कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। मई के बाद से CNG की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है।

क्यों बढ़ी CNG की कीमतें

सीएनजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेचुरल गैस और एलएनजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कंपनी के अनुसार, CNG के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित एलएनजी से आता है। IGL ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की बढ़ती लागत को बताया है। कंपनी का कहना है कि पश्चिम एशिया में संकट के फिर से बढ़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से एलएनजी कार्गो की आवाजाही प्रभावित हुई है।

नतीजतन, संकट से पहले के स्तर की तुलना में वैश्विक LNG कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय LNG कीमतें लंबे समय से ऊंची बनी हुई हैं, जिससे CNG उत्पादन की लागत पर दबाव पड़ा है। कंपनी ने कहा कि गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी की भरपाई करने और ग्राहकों को CNG की लगातार और भरोसेमंद सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी जरूरी थी। उधर कीमतों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी ने ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों के बीच चिंता बढ़ा दी है, खासकर मेट्रोपॉलिटन इलाकों में, जहां CNG से चलने वाली गाड़ियां पब्लिक और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का एक अहम हिस्सा हैं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)