पूर्व PM इमरान खान की मौत ? अफवाहों के बीच पाकिस्तान आर्मी ने तोड़ी चुप्पी

Imran Khan News Update: पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीति में इस समय पूर्व पीएम इमरान खान की मौत को लेकर भारी सस्पेंस और हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका में रहने वाले एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया कि फिलहाल अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का निधन हो गया है। इसे लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ गई। जैसे ही यह सनसनीखेज दावा सामने आया, जेल प्रशासन और शहबाज शरीफ सरकार ने इसे सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद अफवाह करार दिया। इमरान की मौत की अफवाहों के बीच पाक सोना ने तोड़ी चुप्पी एक वीडियो संदेश में, पत्रकार वजाहत

Written By :

SK Sharma

Updated

August 13, 2026

Imran-Khan

Imran Khan News Update: पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीति में इस समय पूर्व पीएम इमरान खान की मौत को लेकर भारी सस्पेंस और हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका में रहने वाले एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया कि फिलहाल अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का निधन हो गया है। इसे लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ गई। जैसे ही यह सनसनीखेज दावा सामने आया, जेल प्रशासन और शहबाज शरीफ सरकार ने इसे सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद अफवाह करार दिया।

इमरान की मौत की अफवाहों के बीच पाक सोना ने तोड़ी चुप्पी

एक वीडियो संदेश में, पत्रकार वजाहत खान ने साफ किया कि पाकिस्तान सेना (Pakistan Army) ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो गई है। वीडियो में पत्रकार खान ने कहा, “कई महीनों में पहली बार ISPR ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उसने मेरी रिपोर्टिंग को गलत बताया है। मुझे खुशी है कि ISPR ने जवाब दिया है। खबर गलत हो या न हो, असल बात यह है कि इमरान जिंदा हैं। महीनों की चुप्पी के बाद, हमने उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर किया है।”

पाकिस्तानी पत्रकार ने किया था इमरान की मौत का दावा

इससे पहले, पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान के एक सनसनीखेज लेकिन बिना पुष्टि वाले दावे ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की सलामती को लेकर चिंता बढ़ा दी थी। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले इस पत्रकार ने दावा किया था कि सेना के तीन वरिष्ठ सूत्रों ने आशंका जताई है कि इमरान खान (Imran Khan) शायद अब जीवित नहीं हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना दावा वापस ले लिया।

वजाहत का यह दावा ऐसे समय में आया जब तनाव काफी बढ़ा हुआ था। मंगलवार को, इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) के सहयोगियों ने शिकायत की कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत को लेकर चिंता के बावजूद उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। जून में पार्टी ने उन्हें अस्पताल भेजने, नियमित मुलाकात की अनुमति देने और निजी डॉक्टरों से जांच कराने की मांग की थी।

2023 से जेल में बंद हैं इमरान

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और कई मामलों में सजा काट रहे हैं। उनकी गिरफ़्तारी के बाद से ही सेना के साथ उनका टकराव पाकिस्तानी राजनीति का मुख्य मुद्दा बना हुआ है। इसी माहौल में, उनकी मौत की अपुष्ट खबरों ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। हालांकि अभी इमरान खान की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके परिवार और पार्टी को उनसे मिलने की इजाजत न देने, उनकी सेहत को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं और एक पत्रकार के हालिया दावे ने अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की हालत को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)