कोलकाता से 224 यात्रियों को लेकर जा रहा IndiGo विमान का इंजन हुआ फेल ! मचा हड़ंकप

IndiGo Flight Emergency landing: चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात उस वक्त हड़ंकप मच गया जब इंडिगो के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट 224 यात्रियों को लेकर कोलकाता से चेन्नई जा रही थी। चेन्नई में लैंडिंग की तैयारी के दौरान ही पायलट को पता चला कि बायां इंजन फेल हो गया है। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी, जिसके बाद मंगलवार रात 11:29 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर “फुल इमरजेंसी” घोषित कर दी गई। इसके बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई। तुरंत ATC को किया गया अलर्ट एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, IndiGo Flight 6E-723 को

Written By :

SK Sharma

Updated

August 12, 2026

IndiGo Flight Emergency landing

IndiGo Flight Emergency landing: चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात उस वक्त हड़ंकप मच गया जब इंडिगो के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट 224 यात्रियों को लेकर कोलकाता से चेन्नई जा रही थी। चेन्नई में लैंडिंग की तैयारी के दौरान ही पायलट को पता चला कि बायां इंजन फेल हो गया है। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी, जिसके बाद मंगलवार रात 11:29 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर “फुल इमरजेंसी” घोषित कर दी गई। इसके बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई।

तुरंत ATC को किया गया अलर्ट

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, IndiGo Flight 6E-723 को रात 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होना था, लेकिन यह लगभग 25 मिनट की देरी से रात 9:39 बजे रवाना हुई। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। रनवे पर उतरने से ठीक पहले, पायलट को बाएं इंजन में खराबी का पता चला और उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिवेट होने के बाद, फ्लाइट रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतर गई। हालांकि इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। विमान में सवार सभी 224 यात्री सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

इंजन में खराबी की जांच जारी


वहीं सुरक्षित लैंडिंग के लगभग 10 मिनट बाद, रात 11:47 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ की स्थिति हटा ली गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से चेन्नई एयरपोर्ट पर सामान्य कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे। अधिकारियों ने इंडिगो फ्लाइट 6E-723 के इंजन में खराबी की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी Air India की फ्लाइट

इससे पहले, 4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट अचानक लगभग 300 फीट नीचे गिर गई। हालांकि, बाद में फ्लाइट दिल्ली में सुरक्षित उतर गई। यह घटना ओडिशा के झारसुगुडा के पास हुई, जब एयरबस A320 लगभग 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी और अचानक लगभग 300 फीट नीचे आ गई। इस घटना में 17 यात्री घायल हो गए। शुरू में, एयर इंडिया ने इस घटना के लिए टर्बुलेंस (हवा के झोंकों) को वजह बताया था; हालांकि, बाद में एयरलाइन ने अपने बयान से ‘टर्बुलेंस’ शब्द हटा दिया और इसे बस ‘क्रूज फेज के दौरान ऊंचाई में अचानक कमी’ बताया। DGCA अभी इस मामले की जांच कर रहा है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)