Gold Silver Price: एक हफ्ते 6000 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना, चांदी भी 2.3 लाख के पार

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं। अगस्त के पहले हफ्ते से ही सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। डॉलर इंडेक्स पर दबाव और महंगाई कम होने की उम्मीदों के कारण इस हफ्ते सोने की कीमत में 6,000 रुपये से ज्यादा और चांदी की कीमत में 13,000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। IBJA के अनुसार, 24-कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते 6,761 बढ़कर 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो

Written By :

SK Sharma

Updated

August 8, 2026

Gold Silver Rate Today

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं। अगस्त के पहले हफ्ते से ही सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। डॉलर इंडेक्स पर दबाव और महंगाई कम होने की उम्मीदों के कारण इस हफ्ते सोने की कीमत में 6,000 रुपये से ज्यादा और चांदी की कीमत में 13,000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

IBJA के अनुसार, 24-कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते 6,761 बढ़कर 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पहले 1,42,860 प्रति 10 ग्राम था। 22-कैरेट सोने की कीमत 1,30,860 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,37,053 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसी तरह 18-कैरेट सोने की कीमत 1,07,145 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,12,216 प्रति 10 ग्राम हो गई। इस हफ्ते सोने की सबसे कम कीमत 3 अगस्त को शाम के सेशन में 1,42,557 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। जबकि सोने की सबसे अधिक कीमत 7 अगस्त को शाम के सेशन में 1,50,040 प्रति 10 ग्राम थी। इस हिसाब से, पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 5,670 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

13,000 रुपये महंगा हुई चांदी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। चांदी की कीमत 13,086 बढ़कर 2,31,381 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पहले 2,18,295 प्रति किलोग्राम थी। इस हफ्ते चांदी की सबसे ज्यादा कीमत 7 अगस्त को शाम के सेशन में 2,31,381 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि सबसे कम कीमत 3 अगस्त को शाम के सेशन में 2,17,287 रुपये प्रति किलोग्राम थी। IBJA दिन में दो बार सुबह और शाम के सेशन में सोने और चांदी की कीमतें जारी करता है। इस हिसाब से, पिछले हफ्ते चांदी की कीमतों में 13,000 रुपये से प्रति किलोग्राम से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई।

क्यों महंगा हुआ सोने-चांदी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सोने की कीमत 4,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है, जबकि चांदी की कीमत 63 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई है। जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका कम हुई है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी ने भी कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को और सहारा दिया है। इतना ही नहीं दुनिया में बढ़ते तनाव के समय निवेशक सुरक्षित ऑप्शन के तौर पर सोने में पैसा लगाना पसंद करते हैं।

अभी और बढ़ेंगे सोना-चांदी के दाम

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़े होंगे। बाजार की निगाहें अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल्स (एनएफपी) और बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर टिकी हैं। ये आंकड़े यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपनाता है। जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की चमक बरकरार रहने की उम्मीद है। चांदी की कीमतें फिर से 3 लाख के स्तर के करीब पहुंच सकती हैं, जबकि सोने की कीमत 1,60,000 रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)