पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हालांकि, राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हादसा हलियापुर पुलिस थाना क्षेत्र में तब हुआ जब राहुल गांधी कोर्ट में पेशी के लिए सुल्तानपुर जा रहे थे। कहां और कैसे हुआ हादसा बता दें कि यह हादसा हलियापुर इलाके में 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ। दरअसल तेज रफ्तार में चल रहे काफिले में अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे

Written By :

SK Sharma

Updated

October 26, 2026

Rahul Gandhi Convoy Accident

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हालांकि, राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हादसा हलियापुर पुलिस थाना क्षेत्र में तब हुआ जब राहुल गांधी कोर्ट में पेशी के लिए सुल्तानपुर जा रहे थे।

कहां और कैसे हुआ हादसा

बता दें कि यह हादसा हलियापुर इलाके में 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ। दरअसल तेज रफ्तार में चल रहे काफिले में अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे चल रही गाड़ियां आपस टकरा गईं। इस टक्कर से वाहनों को नुकसान पहुंचा है, और शुरुआती खबरों के मुताबिक एक-दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। फिलहाल राहुल गांधी पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय हलियापुर पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और कुछ देर के लिए बाधित हुए यातायात को फिर से सुचारू कर दिया। अच्छी बात यह है कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

MP-MLA कोर्ट में पेश होने सुल्तानपुर पहुंचे राहुल गांधी

दरअसल राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्हें सुल्तानपुर की एक विशेष MP-MLA कोर्ट में पेश होना है। यह मामला मानहानि की एक शिकायत से जुड़ा है, जिसमें उन पर तत्कालीन BJP अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। ये कथित टिप्पणियां 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान की गई थीं। BJP नेता और सुल्तानपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा ने अमित शाह के बारे में की गई कथित टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तब से, इस मामले की सुनवाई सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत में चल रही है।

कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बारी

अदालत सोमवार को इस मामले में अपना फैसला सुनाने वाली है। शिकायतकर्ता के वकील संतोष कुमार पांडे ने बताया कि फैसला सुनाए जाने के समय राहुल गांधी का अदालत में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहना जरूरी है। इससे पहले, अतिरिक्त सिविल जज शुभम वर्मा ने फैसला सुनाने के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की थी। फिलहाल कोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले बारी कर दिया है।

सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार, राहुल गांधी को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक लखनऊ से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर पहुंचना था और सुबह 10:00 बजे तक वहां पहुंचना था। पुलिस ने अदालत परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अदालत की कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)