‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को राजधानी लखनऊ में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) लखनऊ महानगर के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन का मुख्य केंद्र श्रद्धेय लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की प्रतिमा स्थल से हजरतगंज चौराहा रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की और कांग्रेस अध्यक्ष से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की। लखनऊ में बीजेपी का जोरदार विरोध प्रदर्शन यह पूरा

Written By :

SK Sharma

Updated

October 26, 2026

kharge-lko-protest

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को राजधानी लखनऊ में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) लखनऊ महानगर के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन का मुख्य केंद्र श्रद्धेय लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की प्रतिमा स्थल से हजरतगंज चौराहा रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की और कांग्रेस अध्यक्ष से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की।

लखनऊ में बीजेपी का जोरदार विरोध प्रदर्शन

यह पूरा विरोध प्रदर्शन लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस के रवैए की कड़ी आलोचना की। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, मानवेंद्र सिंह, सीता नेगी और महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नेताओं ने किया तीखा हमला

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है और एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी भाषा की कोई अपेक्षा नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में शालीनता और गरिमा बनाए रखना सभी नेताओं का दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक हताशा और बौखलाहट के कारण कांग्रेस इस तरह की बयानबाजी करने पर उतर आई है, जिससे राजनीतिक वातावरण दूषित हो रहा है।

विकास कार्यों और जनता के रुख पर बयान

आनंद द्विवेदी ने आगे कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और आत्मनिर्भरता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, इसलिए विपक्ष को व्यक्तिगत टिप्पणियों के बजाय नीतियों और कार्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता राजनीतिक दलों के आचरण को भली-भांति समझती है और इस प्रकार के बयानों का करारा जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस और उसके सहयोगियों को उनकी राजनीति का स्पष्ट संदेश देगी।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)