Asian Games 2026: भारत ने जीता चौथा गोल्ड, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को रौंदा

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। महिला कबड्डी टीम के बाद, भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल में ईरान को 40-34 से रौंदकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। भारत-ईरान के बीच कड़ा मुकाबला फाइनल मैच की शुरुआत भारत और ईरान के बीच कड़े मुकाबले के साथ हुई। ईरान के स्टार डिफेंडर फजल अत्राचली और अन्य डिफेंडर भारतीय रेडर्स पर हावी होने की कोशिश करते दिखे। शुरुआती आठ मिनट तक स्कोर

Written By :

SK Sharma

Updated

September 26, 2026

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। महिला कबड्डी टीम के बाद, भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल में ईरान को 40-34 से रौंदकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।

भारत-ईरान के बीच कड़ा मुकाबला

फाइनल मैच की शुरुआत भारत और ईरान के बीच कड़े मुकाबले के साथ हुई। ईरान के स्टार डिफेंडर फजल अत्राचली और अन्य डिफेंडर भारतीय रेडर्स पर हावी होने की कोशिश करते दिखे। शुरुआती आठ मिनट तक स्कोर 5-5 से बराबरी पर रहा। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने मैच पर कुछ हद तक पकड़ बनाई और 10-8 की बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान राहुल को ग्रीन कार्ड भी दिखाया गया। अर्जुन देशवाल की शानदार रेड्स की बदौलत भारतीय टीम अपनी बढ़त को 12-9 तक ले जाने में कामयाब रही। हालाँकि, ईरान ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर वापसी की, भारतीय टीम को ‘ऑल-आउट’ किया और 14-13 की बढ़त बना ली। हाफटाइम तक ईरान 18-17 की मामूली बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा।

भारत ने दूसरे हाफ में ईरान को बैकफुट पर धकेला

दूसरे हाफ में भी भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ईरान के मजबूत डिफेंस को भेदने के लिए भारत के रेडर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि, भारतीय टीम ने शानदार वापसी की, ईरान को बैकफुट पर धकेल दिया और 34-27 की अहम बढ़त बना ली। सुमित ने भारत के लिए शानदार डिफेंस किया, जबकि अर्जुन देशवाल ने रेड के दौरान लगातार पॉइंट हासिल किए। राहुल ने मैच के आखिरी पलों में बेहतरीन टैकल किया, जिससे भारत की बढ़त 36-29 हो गई।

भारतीय टीम ने गलतियों का उठाया फायदा

आखिरी मिनटों में, ईरान ने स्कोर बराबर करने की कोशिश में कई गलतियां कीं और भारतीय टीम ने इन गलतियों का पूरा फायदा उठाया। शानदार प्रदर्शन करते हुए, भारत ने खिताबी मुकाबले में ईरान को 40-34 से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।

पूरे देश में जश्न का महौल

इससे पहले, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान की महिला टीम को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। फाइनल में, देश की बेटियों ने कड़े मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराया। पहले महिला टीम फिर पुरुष टीम ने वही कमाल दोहराकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह चौथा गोल्ड मेडल है। पूरे देश में इस जीत के बाद जश्न का माहौल है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)