500 रुपये के लॉटरी टिकट ने ट्रक ड्राइवर को रातोंरात बनाया करोड़पति, 15 साल से लगा रहा था दांव

Punjab Lottery Winner: कहते हैं किस्मत कभी भी चमक सकती है। ऊपर वाला जब किसी को देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ पंजाब में रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर के साथ। जिसकी किस्मत रातों-रात बदल गई। उसने मात्र 500 रुपये के लॉटरी टिकट से 12 करोड़ रुपये का भारी-भरकम इनाम जीता है। खास बात ये है कि वो पिछले 15 साल से चुपचाप लॉटरी पर दांव लगा रहा था, हालांकि उनकी इस आदत के बारे में उनके परिवार तक को भी नहीं पता था। 15 सालों से लगा रहा था दांव मिली जानकारी के

Written By :

SK Sharma

Updated

November 18, 2026

Mohali Lottery Winner

Punjab Lottery Winner: कहते हैं किस्मत कभी भी चमक सकती है। ऊपर वाला जब किसी को देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ पंजाब में रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर के साथ। जिसकी किस्मत रातों-रात बदल गई। उसने मात्र 500 रुपये के लॉटरी टिकट से 12 करोड़ रुपये का भारी-भरकम इनाम जीता है। खास बात ये है कि वो पिछले 15 साल से चुपचाप लॉटरी पर दांव लगा रहा था, हालांकि उनकी इस आदत के बारे में उनके परिवार तक को भी नहीं पता था।

15 सालों से लगा रहा था दांव

मिली जानकारी के मुताबिक विजेता बलजिंदर सिंह हैं। 45 वर्षीय बलजिंदर सिंह पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी इलाके के हमियुनपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह पेशे से किसान और ट्रक ड्राइवर है। बलजिंदर सिंह ने कई बार लॉटरी टिकट अपनी किस्मत अजमाई, लेकिन हर बार उन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा। फिर भी, उन्होंने हार नहीं मानी और 15 सालों तक कोशिश करते रहे। इस बार उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें 12 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया। अब वह एक ट्रक ड्राइवर से करोड़पति बन गए हैं।

परिवार में मनाया जा रहा जश्न

बलजिंदर सिंह के 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की खबर जैसे ही उनके परिवार को जश्न का माहौल छा गया है। ग्रामीण उन्हें और उनके परिवार को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। इस खुशी के मौके पर गांव में मिठाइयां भी बांटीं जा रहीं हैं। गौरतलब है कि ‘पंजाब स्टेट डियर दिवाली बम्पर लॉटरी 2026’ के लिए कुल 36 लाख टिकट छापे गए थे, जिनमें से 25 लाख से ज्यादा टिकट बिके। उन्होंने 10 नवंबर को 500 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्हें अपनी लॉटरी निकलने के बारे में एक दिन पहले मिली। बलजिंदर सिंह ने इसी लॉटरी में पहला इनाम जीता है। बलजिंदर सिंह और उनके साथी जीरकपुर स्थित लॉटरी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने इनाम की रकम पाने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई।

बलजिंदर सिंह 12 करोड़ में से कितने मिलेंगे

बलजिंदर सिंह को 30 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद, विजेता को 8.40 करोड़ रुपये मिलेंगे। जो उनके परिवार की जिंदगी बदलने के लिए काफी है। इनाम की राशि मिलने की प्रक्रिया में डेढ़ से तीन महीने लग सकते हैं। इसके लिए, विजेता को अपना ओरिजिनल टिकट, पहचान के दो प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज पंजाब स्टेट लॉटरी के डायरेक्टर के ऑफिस में जमा करने होंगे। इसके बाद विभाग एक फाइल तैयार करके उसे सरकार के पास भेजेगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर, विजेता को इनाम की राशि दे दी जाएगी।

इतने सारे पैसों का क्यां करेंगे बलजिंदर

बलजिंदर सिंह से जब पूछा गया कि वह 12 करोड़ रुपये की इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह इसका एक बड़ा हिस्सा अपने दो बच्चों की उच्च शिक्षा और अच्छी स्कूली शिक्षा पर खर्च करेंगे, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, एक छोटा भाई और उनके पिता शामिल हैं। अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए, वे एक टिपर ट्रक चलाते हैं और खेती भी करते हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि इतनी बड़ी रकम से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)