दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत अचानक गिरी, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

Delhi Satya Niketan Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत अचानकर भरभरा कर गिर गई। जिससे मलबे के नीचे कई लोगों के दंबे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा करीब 1.30 बजे के आसपास हुआ है। 5 मंजिला इमारत गिरने से सत्य निकेतन इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य के दौरान अब तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है। आशंका है कि मलबे के अभी

Written By :

SK Sharma

Updated

September 6, 2026

Delhi building collapse

Delhi Satya Niketan Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत अचानकर भरभरा कर गिर गई। जिससे मलबे के नीचे कई लोगों के दंबे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा करीब 1.30 बजे के आसपास हुआ है। 5 मंजिला इमारत गिरने से सत्य निकेतन इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य के दौरान अब तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है। आशंका है कि मलबे के अभी और लोग फंसे हो सकते हैं। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और एम्बुलेंस के साथ-साथ अन्य आपातकालीन सेवाएं भी वहां मौजूद हैं। फिलहाल घटना के बाद आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। क्योंकि दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

इमारत में चल रही था हॉस्टल

बता दें कि सत्य निकेतन, दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास का एक इलाका है, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। जिस इमारत के गिरने की घटना हुई, उसमें एक पीजी चल रहा था। इसलिए आशंका है कि इस घटना में कई छात्र फंसे हो सकते हैं। स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। आसपास की दूसरी बिल्डिंग को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है। इस बीच, हादसे की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनसे स्थिति की गंभीरता का पता चलता है।

चश्मदीदों की माने गिरी हुई इमारत का नाम ‘हॉस्टल डेज’ है। इसके ठीक बगल वाली एक और इमारत भी गिर गई है। ‘हॉस्टल डेज’ सिर्फ लड़कों के लिए बना PG था और यह पांच मंजिला इमारत थी। जो छात्र उस समय अपने कमरों में थे, वे मलबे में फंस गए हैं; फंसे हुए छात्रों की सही संख्या रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही पता चल पाएगी। इमारत गिरने के बाद से ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं और रेस्क्यू करने वालों को उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन ऑफिसर (STO) नरेंद्र दोपहर 1:50 बजे मौके पर पहुंचे और इमारत गिरने की सूचना दी, साथ ही बताया कि लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की। इसके बाद, एक SWT (छोटी फायर टेंडर), एक बड़ी फायर टेंडर (BFT), ऑफिसर-इन-चार्ज, DO मुकेश वर्मा और STO मनोज को मौके पर भेजा गया। फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि मौके पर बचाव अभियान शुरू हो गया है; फंसे हुए लोगों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी।

पिछले महीने करोल बाग इलाके में हुआ था हादसा

अधिकारियों ने पिछले महीने करोल बाग इलाके में हुई ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया, जहां 5 मंजिला इमारत गिर गई थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि इमारत को मालिकों द्वारा हायर किए गए एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर द्वारा गिराया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इसे गिराने के लिए संबंधित अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। गिराने की प्रक्रिया के दौरान इमारत अचानक गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे फंस गए। अधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी करोल बाग पुलिस स्टेशन को सुबह करीब 11:15 बजे रेगरपुरा इलाके के प्यारे लाल रोड से मिली। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में चार मजदूर घायल हुए हैं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)