लखनऊ: सीएम योगी ने 1,594 उम्मीदवारों को बांटे नियुक्ति पत्र

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 1594 सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार की परीक्षा प्रणालियों की तुलना वर्तमान से की। लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेधावियों को आगे बढ़ाने का काम उत्तर प्रदेश की सरकार कर रही है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कठिन परिश्रम कर परीक्षाओं को सफल करने वाले युवाओं मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख किया और बताया कि उस जमाने में नौ साल पहले एचसीएल में

Written By :

SK Sharma

Updated

November 27, 2026

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 1594 सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार की परीक्षा प्रणालियों की तुलना वर्तमान से की। लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेधावियों को आगे बढ़ाने का काम उत्तर प्रदेश की सरकार कर रही है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कठिन परिश्रम कर परीक्षाओं को सफल करने वाले युवाओं मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख किया और बताया कि उस जमाने में नौ साल पहले एचसीएल में 100 लोग काम करते थे। आज उनके कैम्पस में 18 हजार लोग कार्य कर रहे हैं। 60 फीसदी युवतियां कार्य कर रही हैं। महिलाओं की संख्या अत्यंत दयनीय हुआ करती थी।

दफ्तरों के लोगों से असुरक्षा का डर रहता था

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महिलाओं की संख्या भी सरकारी नौकरियों में बढ़ रही है। पहले वहां उनको अपने ही दफ्तरों के लोगों से असुरक्षा का डर रहता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम युवाओं को पढ़ाएंगे और उनको आगे बढ़ाएंगे। उन्हेंने कहा कि पहले युवा बम और कट्टा बनाकर उसी पर अपना ध्यान खपाया करते थे। अपराध की दुनिया में पांव रखते थे। अब उत्तर प्रदेश का युवा पढ़कर मिसाइल बना रहा है। यह दुनिया में नाम कमा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल बनाने में हमारे यूपी के युवा कम कर रहे हैं। दुनिया की सबसे अच्छी राइफल यूपी में बन रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश में ईमानदारी से काम हो रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी सरकार में 2015-16 के दौरान सर्विस कमीशन के दौरान जो टॉपर था, वह हाई स्कूल में थर्ड डिवीजन था। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के कई कार्यो का उल्लेख किया। उन्होंने कहा आज मैं युवाओं के चेहरे को चमकता हुआ देख रहा हूं।

पहले मेरिट को नजरंदाज किया जाता था

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 दिनों के अंदर और भी युवाओं को नौकरी देंगे। आज मेरिट की कीमत है। पिछली सरकारों ने मेरिट को नजर अंदाज किया जाता था। कहा कि सत्ता बचाने के लिए इतना पाखंड और अंधविश्वास में डूबे हुए थे कि नोएडा जाएंगे तो कुर्सी चली जाएगी। इसलिए वह नोएडा नहीं जाते थे। उन्होंने राम मंदिर का भी उल्लेख किया और कहा कि पूर्व में सरकार राम मंदिर का विरोध किया करती थी, लेकिन आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा यूपी का इकोनॉमिक्स प्लेस बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नवाचार के माध्यम से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं और संभावित जगह पर उनके उज्जवल भविष्य के लिए सरकार प्रयास कर रही है। पूर्व की सरकारों के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुंडागर्दी और भय का माहौल था। महिलाएं दफ्तर में जाने से डरती थी, लेकिन आज प्रदेश की सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। वे कहते हैं कि सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस देंगे।

यूपी पर कोई संदेह नहीं कर सकता

सपा के लोग यह भी बताएं कि न्यू पेंशन स्कीम किसने लागू की थी, ये समाजवादी पार्टी ने 2005 में लागू किया था। युवाओं से अपील करते हुए योगी ने कहा कहा कि इसलिए सबको बताएं कि मेरिट का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। अब यूपी पर कोई संदेह नही कर सकता। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री अपने इकोनॉमिक फेस को नजरंदाज कर अपने गुर्गों को लूट खसोट करने की परमिशन देता हो, क्या करेंगे आप उसे। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अलावा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)