BRICS Summit को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स समिट हो रहा है। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। लुटियंस दिल्ली से लेकर इंडिया गेट तक सब कुछ फुल ऑन हाइपर-सिक्योरिटी मोड में चला गया है। अगर आप बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान समेत कई अहम जगहें आम जनता के लिए अगले तीन दिनों तक पूरी तरह बंद रहेंगी। साथ ही स्कूल, दफ्तर व कोर्ट भी बंद रहेंगे। हालांकि कनॉट प्लेस के बाजार

Written By :

SK Sharma

Updated

September 11, 2026

BRICS Summit

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स समिट हो रहा है। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। लुटियंस दिल्ली से लेकर इंडिया गेट तक सब कुछ फुल ऑन हाइपर-सिक्योरिटी मोड में चला गया है। अगर आप बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान समेत कई अहम जगहें आम जनता के लिए अगले तीन दिनों तक पूरी तरह बंद रहेंगी। साथ ही स्कूल, दफ्तर व कोर्ट भी बंद रहेंगे। हालांकि कनॉट प्लेस के बाजार और मेट्रो सेवाएं चालू रहेंगी। लेकिन ट्रैफिक को 22 जगहों पर डायवर्ट किया गया है; बिना जानकारी के बाहर निकलने पर आप रास्ते में फंस सकते हैं।

दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद

प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों से 11 से 13 सितंबर तक राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा, 12 सितंबर (शनिवार) को होने वाली चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है।

शिक्षा निदेशालय (DoE) के आदेश के तहत, दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल और शिक्षण संस्थान 11 सितंबर को बंद रहेंगे। वीकेंड की वजह से अब स्कूल 14 सितंबर (सोमवार) को फिर से खुलेंगे।

इसके अलावा, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में भी 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई है। सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और सभी निचली अदालतें 11 और 12 सितंबर को बंद रहेंगी। 11-12 सितंबर को होने वाली अदालती सुनवाई अब 14 सितंबर को होगी, जबकि 12 सितंबर को होने वाली ‘नेशनल लोक अदालत’ को 10 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बने अपने म्यूजियम को शुक्रवार से तीन दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है।

BRICS Summit को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ब्रिक्स समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि इस कार्यक्रम की वजह से दोपहर 2:00 बजे से रात 8:30 बजे के बीच दिल्ली की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा और आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट (खासकर मेट्रो) का इस्तेमाल करें और तय डायवर्जन रूट और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। हालांकि इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों और कैब ड्राइवरों से अपील की है कि वे राजधानी में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के कारण ट्रैफिक पाबंदी वाले रास्तों के बारे में जारी एडवाइजरी को देख लें। ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और प्रिंट मीडिया के जरिए लोगों तक एडवाइजरी पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा, “हमने ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर भेजने के लिए 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं। हमने अपने कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे जहां भी जरूरी हो, लोगों को बदले हुए रास्तों के बारे में जानकारी दें।” दरअसल इन उपायों का मकसद समिट वाली जगह के आस-पास के इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर सड़कों पर भीड़ कम करना है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)