मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी के बेटे संग दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने लूटी महफिल

Manish Malhotra Diwali party: मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​हर साल दिवाली से पहले अपने घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी रखते हैं। जिसमें बॉलीवुड सितारों की महफिल सजती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। गुरुवार, 5 नवंबर को मनीष मल्होत्रा ​​ने बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक प्री-दिवाली पार्टी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना से लेकर करीना कपूर-सैफ अली खान, करण जौहर-काजोल, सुहाना खान, खुशी कपूर और दिशा पाटनी जैसे सितारे मौजूद थे। हालांकि, इस पार्टी में शामिल हुई एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने सभी का

Written By :

SK Sharma

Updated

November 6, 2026

Madhuri Dixit

Manish Malhotra Diwali party: मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​हर साल दिवाली से पहले अपने घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी रखते हैं। जिसमें बॉलीवुड सितारों की महफिल सजती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। गुरुवार, 5 नवंबर को मनीष मल्होत्रा ​​ने बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक प्री-दिवाली पार्टी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना से लेकर करीना कपूर-सैफ अली खान, करण जौहर-काजोल, सुहाना खान, खुशी कपूर और दिशा पाटनी जैसे सितारे मौजूद थे। हालांकि, इस पार्टी में शामिल हुई एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

माधुरी के बेटे संग दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’ कौन

दरअसल इस पार्टी माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने और बेटे अरिन के साथ पहुंचीं थी। उनके बेटे के साथ एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ भी दिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। मनीष मल्होत्रा ​​की पार्टी से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का परिवार एक साथ नजर आया। लेकिन सबकी नजरें उनके साथ पहुंची मिस्ट्री गर्ल पर टिक गईं, जिन्हें अरिन बहुत ही प्यार से निहार रहे थे। जिस तरह से अरिन ने उसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और पार्टी के दौरान वह उसे जिस तरह से देख रहा था, उसे देखकर लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे।

सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयास

सोशल मीडिया यूजर अंदाजा लगा रहे हैं कि हो न हो ये युवती अरिन की गर्लफ्रेंड हो सकती है। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर न तो परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है और न ही इस बात की पुष्टि हुई है। कई ने कमेंट करते हुए इसी तरफ इशारा किया है। एक ने कमेंट में लिखा- ‘गर्लफ्रेंड के साथ अरिन।’ वहीं एक ने लिखा- ‘माधुरी दीक्षित को सास बनते देखना, मैं सोच भी नहीं सकती।’ एक अन्य ने लिखा- ‘वह पूरी तरह से उस पर फिदा हैं।’

गुलाबी साड़ी में दिखी धक-धक गर्ल

दिवाली के जश्न के लिए, ‘धक धक’ गर्ल माधुरी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई गुलाबी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था। सिल्वर झुमके और पोटली बैग ने उनके पारंपरिक लुक पर चार चांद लगा रहे थे। जबकि उनके पति डॉ. श्रीराम नेने सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने व्हाइट कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट और पैंट पहनी थी। उनके बेटे, अरिन ने ग्रे रंग की इंडो-वेस्टर्न शर्ट और काली पैंट पहनी थी। वहीं, उनके साथ दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने काले रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिस पर चमकदार और आकर्षक सजावट थी। पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही, सोशल मीडिया पर इस लड़की को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

‘भूल भुलैया 3’ में नजर आई थीं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित के काम की बात करें तो वो आखिरी बार नेटफ्लिक्स कॉमेडी-ड्रामा ‘मां बहन’ में देखा गया था, जिसमें तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म जून में रिलीज हुई थी। इससे पहले माधुरी ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आई थीं। हाल ही में, माधुरी ने एक वीडियो को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं, जिसमें वह शरवरी वाघ के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर डांस करती नजर आईं। शरवरी ने खुद एक्ट्रेस के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए वीडियो शेयर किया है।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)