Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो हमलावरों ने निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे थे। इतना ही नहीं कई मशहूर हस्तियों के घरों की रेकी भी की गई थी। लेकिन अचानक प्लान बदलकर शूटरों ने टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।
निशाने पर थी कई बड़ी हस्तियां
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी लगभग एक महीने पहले मुंबई आए थे। आरोपियों ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसी बॉलीवुड की कई हस्तियों के घरों की भी रेकी की थी। हालांकि कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों को प्लान बदलना पड़ा। फिर बाद में टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया। जांच में सामने आया कि लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित ने इन बड़े बॉलीवुड स्टार को टारगेट करने का आदेश दिया था। आरोपियों ने करीब सात दिनों तक रेकी की और फिर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।
शूटरों ने अचानक क्यों बदला अपना प्लान
सूत्रों की माने तो आरोपियों को निर्देश दिया गया था कि वे उन हस्तियों को निशाना बनाएं जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कमजोर है। इसी दौरान, एक ऑटो-रिक्शा चालक ने आरोपियों को बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर रविवार को फुटबॉल खेलने के लिए जुहू के एक फुटबॉल मैदान में आते हैं। इस जानकारी के आधार पर, आरोपी 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल मैदान पर पहुंचे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए। वे अगले रविवार (18 अक्टूबर) को फिर से उसी मैदान पर पहुंचे, लेकिन इस बार वे हथियारों से लैस थे। इसी दौरान टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं।
पुलिस ने की 4 और गिरफ्तारियां
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले मंगलवार को, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने ही शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21) और सुमित (19), तथा उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले सोमवार को, पुलिस ने कोटा से तीन लोगों बिहार के ऋतिक, और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को गिरफ्तार किया था; इन्हीं लोगों ने गोलीबारी की थी।
रविवार 18 अक्टूबर को हुआ था टाइगर पर हमला
गौरतलब है कि रविवार 18 अक्टूबर की शाम को, मुंबई के जुहू इलाके में, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने ‘टाइगर’ नाम के एक व्यक्ति की कार पर गोलियां चलाईं। टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहा था। इस हमले में टाइगर तो सुरक्षित बच गया, लेकिन उसका ड्राइवर घायल हो गया। टाइगर खुद ही ड्राइवर को अस्पताल ले गया।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

