Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने राजस्थान के कोटा में तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों मुंबई से दिल्ली जा रहे थे। मुंबई पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को ट्रेन में ही धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में दो मुख्य हमलावर शामिल हैं, जबकि एक संदिग्ध नाबालिग है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा सिटी पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इन तीनों शूटरों को पकड़ा है। खबरों के मुताबिक, ये तीनों संदिग्ध पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, तभी एक संयुक्त पुलिस ऑपरेशन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रेन से पकड़े गए आरोपी
दरअसल मुंबई में रविवार को टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बाद, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान शक हुआ कि वे राजस्थान में छिपे हो सकते हैं। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और पड़ोसी राज्यों की पुलिस को आरोपियों के ठिकाने के बारे में सूचित किया। बाद में, तीनों आरोपियों को कोटा में रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि ये तीनों ट्रेन से सफर कर रहे थे।
इससे पहले, कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। माना जा रहा था कि वे इस घटना में शामिल लोगों के पुराने साथी थे। अब, पुलिस ने गोलीबारी करने वाले तीनों शूटरों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। यह पुष्टि हो गई है कि पकड़े गए तीन लोगों में से दो वही हमलावर हैं, जिन्होंने रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई थीं। फिलहाल कोटा पुलिस इन तीनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
हरियाणा और बिहार का रहने वाला आरोपी
मुंबई पुलिस के अनुसार, टाइगर पर गोली चलाने वाली तीनों आरोपियों की पहचान भी उजागर हो गई है। इनमें दो हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। जबकि एक बिहार का रहने वाला है। एक शूटर का नाम फूल सिंह है वह 17 साल का है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। जबकि शूटर रेहान भी सोनीपत का रहने वाला है। इसके अलावा तीसरा संदिग्ध बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराइ गांव का रहने वाला है।
रविवार को हुआ था टाइगर पर हमला
गौरतलब है कि रविवार 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर गोलीबारी हुई थी। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने गाड़ी पर 7 राउंड गोलियां चलाईं और फिर वहां से भाग गए। हालांकि इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए लेकिन उनका ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया। फोरेंसिक जांच से पता चला कि इस घटना में देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना के बाद, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उन्होंने CCTV फुटेज, फोरेंसिक सबूतों और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। यह मामला क्राइम ब्रांच को भी सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

