Bigg Boss 20: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में मां बनने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। मातृत्व के खूबसूरत अहसास से गुजर रहीं कटरीना के शारीरिक बदलावों और वजन को लेकर कुछ ट्रोलर्स लगातार मजाक उड़ा रहे थे। अब, बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इस मामले में अपनी करीबी दोस्त के समर्थन में उतर आए हैं। साथ कैटरीना को ट्रोल करने वालों को जमकर फटकारा लगाई। इस दौरान भाईजान इतना गुस्सा हो गए कि वो खुद टी-शर्ट उतार दी और ट्रोलर्स को खुली चुनौती दे डाली।
ट्रोलर्स पर भड़के भाईजान
दरअसल ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ स्पेशल एपिसोड में सलमान खान का एक अलग ही रूप देखने को मिला। उन्होंने उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई जो मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले स्वाभाविक बदलावों का मजाक उड़ाते हैं या उनका अनादर करते हैं। सलमान खान ने साफ तौर पर कहा कि बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए एक बहुत बड़ी और सम्मानजनक यात्रा होती है, इस बारे में घटिया बातें करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने उन आलोचकों को खरी-खोटी सुनाई जिन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर एक्ट्रेस को निशाना बनातें हैं। इसे उन नेटिजन्स पर कटाक्ष माना जा रहा है जो कैटरीना कैफ को बॉडी-शेम कर रहे हैं।
कैटरीना के समर्थन में उतरे सलमान
बता दें कि कैटरीना कैफ नवंबर 2025 में मां बनीं। हाल ही में वह अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुईं, जहां वजन बढ़ने की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। सलमान ने कैटरीना को ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कटरीना कैफ के लिए अपना पूरा सपोर्ट जताया और फैंस से भी संवेदनशील बनने की अपील की।
ट्रोलर्स को सिखाई तमीज
दरअसल शनिवार के एपिसोड में सलमान ने कंटेस्टेंट ScoutOP के सोशल मीडिया और गेमिंग कम्युनिटी से जुड़े एक बयान का जिक्र किया। सलमान ने कहा कि आज सोशल मीडिया एक बड़ा प्रोफेशन बन गया है। बड़ी संख्या में लोग गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया से जुड़ी दूसरी गतिविधियों के जरिए रोजगार और पहचान पा रहे हैं। हालांकि, ट्रोलिंग इसी प्लेटफॉर्म का एक दूसरा पहलू भी है।
भाईजान ने समझाया कि जब कोई व्यक्ति आगे बढ़ रहा होता है तो उसे नीचे खींचने की कोशिश अक्सर वही लोग करते हैं जो खुद पीछे रह गए हैं। बिग बॉस ने कहा कि जिस व्यक्ति को आप बुरा-भला कह रहे हैं, जिसके शरीर और वन पर टिप्पणी कर रहे हैं और जिसके रूप-रंग का मजाक उड़ा रहे हैं, वही व्यक्ति किसी न किसी तरह आपके कंटेंट और आपकी कमाई का हिस्सा बन रहा है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे से किसी पर उंगली उठाना बहुत आसान है, लेकिन जब बात किसी महिला के मातृत्व और सम्मान की हो, तो ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपनी हदें पार करते हैं, उन्हें सही समय पर मुंहतोड़ जवाब देना बहुत जरूरी हो जाता है।
बिग बॉस ने बीच शो में उतारी टी-शर्ट
इस दौरान सलमान खान इतना गुस्सा हो गए कि वो खुद अटोपी, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी और कहा उन्हें भी उनकी उम्र की वजह से निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी काफी ट्रोल किया जाता है। बुड्ढा हो गया है। भाई 60 साल का हो गया हूं। आपकी बॉडी हमेशा मैंने प्यार किया वाली नहीं हो सकती है।’ इस तरह की ट्रोलिंग की वजह पर सवाल उठाते हुए सलमान ने पूछा, “आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं और क्यों?”
हर तरफ सलमान के बयान की हो रही तारीफ
जैसे ही सलमान खान का बयान सामने आया, वह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा। उनके फ़ैन्स और आम लोग कैटरीना कैफ़ के समर्थन में आवाज़ उठाने के लिए उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स इस कदम को एक साहसी पहल बता रहे हैं जो एक सकारात्मक संदेश देती है और ट्रोलिंग के बढ़ते कल्चर पर गंभीर सवाल उठाती है।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

