India vs Bangladesh Womens Asia Cup 2026: शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक और स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 अपना दबदबा कायम रखते हुए बांग्लादेश को रौंदकर फाइनल में पहुंच गई है। गुरुवार को खेले गए पहले महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हरा दिया। भारत द्वारा बनाए गए 149 रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम 149 रन ही बना पाई। भारतीय टीम अब फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी। टीम इंडिया 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। महिला एशिया कप का मुकाबला रविवार 13 सितंबर को खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने बनाए थे 149 रन
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तय 20 ओवरों में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम ने सिर्फ 9 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना (2) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद, प्रतिका रावल ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़कर पारी को संभाला। प्रतिका 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं; इसके बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शेफाली वर्मा (40 गेंदों में 64 रन) के साथ 33 रन और ऋचा घोष (21) के साथ 36 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
साथ ही, कौर ने दीप्ति शर्मा (13) के साथ पांचवें विकेट के लिए 8 गेंदों में 21 रन जोड़े। कप्तान 28 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें उन्होंने दो छक्के लगाए। विपक्षी टीम के लिए सुल्ताना खातून ने सबसे ज्यादा (2) विकेट लिए, जबकि मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबिया खान ने एक-एक विकेट लिया।
109 रन ही बना पाया बांग्लादेश
जवाब में, बांग्लादेश की टीम तय ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 109 रन ही बना सकी। दिलारा अख्तर और जुवेरिया फिरदौस ने ओपनिंग विकेट के लिए 33 गेंदों में 26 रन जोड़े। फिरदौस 14 रन बनाकर आउट हुईं; इसके बाद, शोभना मोस्तरी (18) और कप्तान निगार सुल्ताना (19) ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर टीम का स्कोर 66 तक पहुंचाया, लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद बांग्लादेशी टीम लड़खड़ा गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि 83 रन तक पहुंचते-पहुंचते बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवा दिए थे; इसके बाद फहिमा खातून ने शोर्ना अख्तर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 26 रन जोड़े, जिससे टीम का कुल स्कोर 109 तक पहुंच गया। हालांकि, नंदिनी शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर फहिमा (14) और राबिया खान (0) के विकेट लिए, जिससे बांग्लादेश का स्कोर 109/7 पर ही रुक गया।
दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और 26 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी की है और सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। दीप्ति ने विमेंस एशिया कप 2026 में अब तक 10 विकेट लिए हैं। इसके अलावा इस मैच में नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक विकेट लिया।
शेफाली ने खेली तूफानी पारी
दुबई की मुश्किल पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष के बीच, शेफाली ने 40 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा। खास बात ये रही कि जहां भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 से नीचे रहा। शेफाली ने अकेले दम पर भारतीय पारी को रफ्तार दी। शेफाली ने अकेले तेजी से रन बनाते हुए भारत के स्कोर को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचाया। हालांकि अपनी पारी के दौरान उन्हें तीन बार जीवनदान मिला; जब वह 6, 11 और 56 रन पर थीं, तब उनके कैच छूटे।
पूरे टूर्नामेंट में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। हालांकि, बांग्लादेश की फील्डिंग ने उनके लिए काम मुश्किल कर दिया; टीम ने कुल चार कैच छोड़े अगर ऐसा न होता तो भारत का स्कोर शायद 120 रन के आसपास ही रुक जाता।
टीम इंडिया की नजर 8वें खिताब पर
इस जीत के साथ ही भारत महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। फाइनल मुक़ाबले में उनका सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। फाइनल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। महिला एशिया कप में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम अब तक सात बार यह खिताब जीत चुकी है। भारत ने 2004, 2005, 2006 और 2008 में वनडे फ़ॉर्मेट में और 2012, 2016 और 2022 में T20 फॉर्मेट में खिताब जीता है। टीम इंडिया अब अपने आठवें एशिया कप खिताब पर नजरें गड़ाए हुए है और बांग्लादेश के खिलाफ मिली इस सेमीफाइनल जीत ने उन्हें इस लक्ष्य के और करीब पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

