Bihar Road Accident: बिहार में तेज रफ्तार बस ने पांच लोगों को कुचला, ग्रामीणों आक्रोश

Bihar Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कई लोगों के लिए दुख से भरी रही। यहां एक कार्यक्रम को लेकर खुशियां मनाई जा रही थी। इसी दौरान एक सड़क हादसा हुआ, इसमें पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कई लोग घायल भी हुए हैं। इनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस दहलाने वाली घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन, सड़क जाम के अलावा कई वाहन भी तोड़ दिए। शनिवार सुबह जब लोग एक कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान गाने नाचने

Written By :

SK Sharma

Updated

August 22, 2026

Maharashtra Road Accident 3 vehicles collide 5 killed

Bihar Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कई लोगों के लिए दुख से भरी रही। यहां एक कार्यक्रम को लेकर खुशियां मनाई जा रही थी। इसी दौरान एक सड़क हादसा हुआ, इसमें पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कई लोग घायल भी हुए हैं। इनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस दहलाने वाली घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन, सड़क जाम के अलावा कई वाहन भी तोड़ दिए।

शनिवार सुबह जब लोग एक कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान गाने नाचने और थिरकने का आनंद उठाया जा रहा था। मंच बना था। पंडाल लगा था। सामने कई कुर्सियां और उन पर लोग बैठे हुए थे। अचानक एनएच-727 के करीब बेतिया-लौरिया मार्ग के बनकटवा स्थित गांव में चीखपुकार मच गई। यहां एक असंतुलित तेज रफ्तार में भाग रही शाही ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे मौजूद लोगों तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बनकटवा में छठियार समारोह का आयोजन किया गया था।

बस लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई

समारोह में शामिल हुए लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इनकी सुविधाओं में सड़क किनारे पंडाल भी लगाया गया था। यहां पर डीजे के अलावा आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम था। इसी दौरान अचानक गोरखपुर से बेतिया जा रही शाही ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। किसी को न समझने का मौका मिला और न ही बचने का। एक के बाद दूसरा और दूसरे के बाद तीसरा व्यक्ति बस की चपेट में आता गया। पूरे पंडाल की जगह पर खून बिखर चुका था। घायलों की चीखपुकार से दूर-दूर तक के लोग आ गए। जो लोग इसकी चपेट में आए उनमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मातम में बदली खुशियां

कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जहां पर खुशिया मनाई जा रही थी, वहां पर अब मातम ही मातम है। मृतकों की पहचान देवेंद्र दूबे, संजय महतो, बहादुर महतो, भोला दूबे और छांगुर राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अब केवल खून और टूटी कुर्सियां हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद दी और तत्काल उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजने का प्रयास किया। जल्द ही घटना की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद लौरिया थाना के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

पुलिस भी मामले की गंभीरता समझ रही थी। उसके घटनास्थल तक पहुंचने तक भीड़ अनियंत्रित हो चुकी थी। एक के बाद एक वाहन तोड़ती गई। आक्रोश सड़क पर दिख रहा था। नारेबाजी, मांग, जाम, प्रदर्शन और तोड़फोड़ के दौरान ही बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। सड़क पर कई किलोमीटर दूर से ही आवागमन ठप कर दिया गया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई बसों के शीशे, पंडाल और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके कारणों और बस चालक की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी पूरी जानकारी दे रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)