डबल मर्डर और सुसाइड से दहला लखनऊ, बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्याकर खुद किया सुसाइड

Lucknow Double Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार को एक शख्स ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सएप पर हत्या का स्टेटस भी लगाया था। इस गोलीकांड के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी बता दें कि यह खौफनाक वारदात गोमती नगर पुलिस थाना क्षेत्र के

Written By :

SK Sharma

Updated

August 20, 2026

Lucknow double murder

Lucknow Double Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार को एक शख्स ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सएप पर हत्या का स्टेटस भी लगाया था। इस गोलीकांड के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

बता दें कि यह खौफनाक वारदात गोमती नगर पुलिस थाना क्षेत्र के विवेक खंड में हुई। दोपहर करीब 12:00 बजे ICICI बैंक में कार्यरत पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक कर्मचारी और आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपनी पत्नी की हत्या के बाद, आरोपी मानस गोमती नगर के हुसड़िया क्रॉसिंग स्थित अपने घर लौटा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी दिव्या मिश्रा

जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। दिव्या मिश्रा आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस (35) से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। जबकि मानस वाजपेई जानकीपुरम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में अकाउंटेंट था। वह अपनी बहन 28 वर्षीय तुलिका, उर्फ सीबा के साथ हुसड़िया चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- पसीने से भीगे थे मानस

दिव्या मिश्रा पर हुए हमले के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मैं वहां से गुजर रहा था। एक युवक के पास दो पिस्तौलें थीं। बात करते-करते उसने दोनों पिस्तौलें निकालीं और गोली चला दी। आवाज सुनकर बैंक कर्मचारी बाहर आए, लेकिन उस व्यक्ति ने उन पर पिस्तौल तान दी, जिससे उन्हें वापस अंदर भागना पड़ा। इसी बीच, गोलीबारी के बाद वह व्यक्ति मौके से भाग गया।” एक
फास्ट-फ़ूड की दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि मानस अचानक दोपहर करीब 12:30 बजे वहां पहुंचा। वह पसीने से तर-बतर था। अंदर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

शुरुआत जांच में हत्या का कारण घरेलू झगड़ा

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच चल रहा घरेलू झगड़ा मुख्य वजह थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी बात विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस आरोपी के बैंक पहुंचने का पता लगाने और घटना के हालात को समझने के लिए आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वे यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि मौके पर कौन-कौन मौजूद था और क्या किसी ने इस अपराध को अपनी आंखों से देखा था। हत्या के बाद गोमती नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

ADCP (ईस्ट) अमोल मुरकुट ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली दिव्या मिश्रा गोमती नगर के एक बैंक में काम करती थीं। वह अपने सहयोगियों के साथ बैंक के एक क्लाइंट से मिलकर अभी-अभी लौटी थीं। ADCP ने बताया कि उसका पति घात लगाकर बैठा था; उसने दिव्या पर हमला किया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। DCP शर्मा ने यह भी बताया कि मानस का एक WhatsApp स्टेटस मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की अपनी योजना के बारे में बताया था।

हत्या से पहले लगाया WhatsApp स्टेट्स

अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने से पहले, मानस बाजपेयी ने एक WhatsApp स्टेटस लगाया था। जिसमें लिखा था, “मेरी पत्नी मुझे धोखा दे रही थी; मैंने उसे मार डाला… अपनी बहन को भी मार दिया। प्रज्ञा मिश्रा और भरत (एक पत्रकार) सब कुछ जानते हैं।” पत्नी की हत्या के बाद मानस बाजपेयी ने अपना WhatsApp स्टेटस अपडेट किया; उसमें लिखा था, “मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।

तलाक के लिए कोर्ट में दी थी अर्जी

दरअसल दिव्या मिश्रा, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। उन्होंने एक साल पहले अपने पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। तब से वह आलमबाग में रह रही थीं। उनके पति मानस बाजपेयी, हुसड़िया क्रॉसिंग के पास अपनी बहन सीबा के किराए के मकान में रहते थे। वह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में काम करते थे। मानस के माता-पिता का निधन हो चुका है।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)