IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज के पहला मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने श्रीलंका पर मजबूत पकड़ बना ली थी। अपनी पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद, भारत ने श्रीलंका को सिर्फ 284 रन पर समेट दिया और 178 रन की अहम बढ़त ले ली। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने शतक (100) और निरोशन डिकवेला ने 80 रनों की संघर्षपूर्ण पारियां खेली। भारत के लिए मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने मिलकर कुल 7 विकेट लिए। मानव सुथार ने चार जबकि जडेजा ने तीन विकेट लिए। हालांकि श्रीलंकाई पारी खत्म होने के बाद, खराब मौसम के कारण आगे का खेल रोक दिया गया और दिन खत्म घोषित कर दिया गया।
श्रीलंका की शुरुआत रही खराब
इससे पहले श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही। निशान फर्नांडो बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद दिनेश चांदीमल भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 4 रन बनाकर मानव सुथार का शिकार हो गए। हालांकि लाहिरू कुमारा ने थोड़ी देर संघर्ष किया, लेकिन वह भी मानव की स्पिन बॉलिंग का सामना नहीं कर सके और 27 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच, कामिंदू मेंडिस 14 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। 90 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका मुश्किल में दिख रहा था।
सोनल दिनुषा ने ठोका शतक
यहां से सोनल दिनुषा (100) और निरोशन डिकवेला (80) ने छठे विकेट के लिए 146 रन की पार्टनरशिप करके टीम को संभाला। जिससे टीम डबल सेंचुरी के पार पहुंच गई। निरोशन ने 115 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 80 रन बनाए, जबकि सोनल (sonal dinusha) ने छह चौकों की मदद से 100 रन बनाए। यह उनका पहला टेस्ट शतक है। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया और पूरी टीम 284 रनों पर सिमट गई।
सुथार-जडेजा ने झटके 7 विकेट
भारत के लिए युवा स्पिनर मानव सुथार ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए। जबकि अनुभवी रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट मिला। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 178 रन की बड़ी बढ़त मिली।
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 462 रन
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम पहली पारी में 462 रन बनाए। भारत की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 47 रन की पार्टनरशिप की। जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने पारी संभाली। उन्होंने और केएल राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 162 रन की पार्टनरशिप की, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंची। इसके बाद पडिक्कल ने ऋषभ पंत के साथ 71 रन जोड़े। भारत के लिए पडिक्कल ने 230 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से सबसे ज़्यादा 167 रन बनाए, जबकि पंत ने 39 रन दिए। ध्रुव जुरेल ने 68 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए, जबकि केसरा नुवांथा ने तीन और असिथा फर्नांडो ने दो विकेट लिए।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

