Nitin Nabin BJP Team: नितिन नवीन की नई टीम घोषित, स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Nitin Nabin BJP Team: 2027 में चुनाव होने हैं इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस टीम में जिन चेहरों को स्थान दिया है, उनको सार्वजनिक कर दिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और सहायक मंत्री के पदों पर पुराने नेताओं को जिम्मेदारी दी है। महामंत्री पद के लिए आठ नेताओं के नाम पर मोहर लगी, जबकि

Written By :

SK Sharma

Updated

August 17, 2026

bjp

Nitin Nabin BJP Team: 2027 में चुनाव होने हैं इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस टीम में जिन चेहरों को स्थान दिया है, उनको सार्वजनिक कर दिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और सहायक मंत्री के पदों पर पुराने नेताओं को जिम्मेदारी दी है। महामंत्री पद के लिए आठ नेताओं के नाम पर मोहर लगी, जबकि वरिष्ठ नेताओं में कई लोगों के नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव के लिए रखे हैं।

नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को दी बधाई

नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई भी दी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अधिसूचना जारी की है इसमें बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की नई टीम का ऐलान किया गया है इस टीम में पार्टी को मजबूत करने के लिए हम चेहरों को स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को दी गई है, जबकि राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश मंगल को दी गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष को, जबकि सहायक मंत्री पद के लिए शिव प्रकाश और सौदान सिंह को चयनित किया गया है।

स्मृति ईरानी बनी राष्ट्रीय महासचिव

पार्टी ने कई पुराने चेहरे भी पदाधिकारियों में शामिल किए हैं। इनमें सबसे पहले स्मृति ईरानी का नाम वरिष्ठ नेता के रूप में राष्ट्रीय महासचिव के लिए रखा गया है इसी तरह वसुंधरा राजे को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, नरेंद्र भाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराज, तारीक मंसूर, मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। महामंत्री के लिए आठ नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी की ओर से विनोद तावडे, सुनील बंसल, विप्लव कुमार देव, स्मृति ईरानी , सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया को लिस्ट में रखा गया है।

इन्हें भी मिली अहम जिम्मेदारी

राष्ट्रीय महामंत्री पद पर प्रमुख रूप से कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप यादव, जगदीश ईश्वर भाई पटेल, संदीप पाठक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जयप्रकाश का नाम शामिल है।पार्टी की इस नई लिस्ट को जारी करते ही नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी टीम को ऊर्जावान और अनुभवी बताते हुए लिखा है कि उनकी यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है की टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता संगठन को और सशक्त बनाने एवं विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्री सेवा के उद्देश्य को पूरा करते हुए ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।


ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग

ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)