लखनऊः अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी के बीच राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसी कड़ी में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और दान के पैसे के मुद्दे पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा।
अखिलेशने AI वीडियो के जरिए भाजपा पर बोला हमला
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर AI से बना एक वीडियो गाना शेयर करते हुए अखिलेश ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और जनता से अपील की कि वे मंदिर के नाम पर कथित तौर पर इकट्ठा किए गए पैसे को स्वीकार न करें। वीडियो गाने में राम मंदिर, मंदिर के दान पात्र और BJP से जुड़े कई तीखे सवाल उठाए गए हैं। वीडियो के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा: “हमें भगवान राम के साथ धोखे से आया पैसा, मंदिर के दान पात्र का पैसा या भाजपा के पापों से दूषित पैसा नहीं चाहिए।”
अखिलेश ने चढ़ावे से जुड़े पैसे को लेकर उठाए सवाल
वीडियो गाने के जरिए उन्होंने मंदिर से जुड़ी आस्था और चढ़ावे से मिले पैसे को लेकर भाजपा से सवाल किए हैं। अपने वीडियो संदेश में अखिलेश ने लोगों से आग्रह किया कि अगर BJP का कोई व्यक्ति उन्हें लुभाने के लिए पैसे दे, तो वे पूछें कि मंदिर का पैसा क्यों चोरी हुआ और मंदिर की प्रतिष्ठा को क्यों धूमिल किया गया। अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो गाने का पूरा कंटेंट इस प्रकार है: “हमें भगवान राम के साथ धोखे से मिला पैसा, मंदिर के दान-पात्र का पैसा या बीजेपी के पापों से दूषित पैसा नहीं चाहिए। हमें ऐसा पैसा नहीं चाहिए। ऐसा पैसा खुशहाली नहीं लाएगा; यह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। जब भाजपा से कोई आए पैसे का लालच दिखलाए तो बैठाकर पूछो- क्यों चुराया मंदिर का मान?
चढ़ावा चोरी प्रकरण पर मचा सियासी घमासान
गौरतलब है कि राम मंदिर में दिए गए चढ़ावे और दान को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच पहले भी जुबानी जंग हो चुकी है। अखिलेश यादव लगातार बीजेपी पर धार्मिक आस्था का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते रहे हैं, जबकि बीजेपी और मंदिर से जुड़े संगठनों ने इन आरोपों को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया है।
भाजपा और आजादी एक-दूसरे के विरोधी-अखिलेश बोले
इससे पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया ने यह भी कहा था कि BJP और आजादी एक-दूसरे के विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भजापा और उसके सहयोगी आजादी दिवस के बजाय ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ मना रहे हैं; उनके लिए विभाजन ही जश्न मनाने की वजह है। आजादी की लड़ाई में उनका योगदान रहा हो या न रहा हो, लेकिन विभाजन में उनका योगदान जरूर था। आजादी से पहले भी विभाजन उनका लक्ष्य था और आजादी के बाद भी उनका यही लक्ष्य है। सपा प्रमुख ने अपने नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने बयानों को लेकर सावधान रहने के निर्देश भी दिए, क्योंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं।
इस मुद्दे पर विरोध करते हुए पप्पू यादव ने हाल ही कहा था, “हिंदू धर्म और सनातन पर सिर्फ़ RSS का ही अधिकार नहीं है। हिंदू धर्म मेरा है; सनातन मेरा है। इन लोगों ने देश भर के मंदिरों पर कब्ज़ा कर लिया है। हम सनातन को मानने वाली देश की एक अरब आबादी की आवाज़ उठा रहे हैं।” बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और दिल्ली की रेखा गुप्ता ने भी इस मामले को लेकर पप्पू यादव पर निशाना साधा था।
ये भी पढ़ेंः-शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा , क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
ये भी पढ़ें:-महिला पहलवान यौन शोषण केस , कोर्ट ने BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को किया बरी
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

