बंद बोरे में महिला की सिर कटी लाश मिलने से फैली दहशत…

बहराइच— जिले बाबागंज के हलवाई मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम बंद बोरे में  महिला का सरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गयी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया सर न होने की वजह से महिला की पहचान नही हो सकी है , महिला की  किसी अन्य जगह पर हत्या का उसे इलाके में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है ।   दरअसल रुपईडीहा थाने के अंतर्गत बाबागंज चौकी इलाके में स्थित बाबागंज बाजार के हलवाई मोहल्ले में देर शाम करीब 9 बजे एक प्लास्टिक के

Written By :

admin

Updated

June 19, 2019

बहराइच— जिले बाबागंज के हलवाई मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम बंद बोरे में  महिला का सरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गयी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया सर न होने की वजह से महिला की पहचान नही हो सकी है , महिला की  किसी अन्य जगह पर हत्या का उसे इलाके में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है ।  

दरअसल रुपईडीहा थाने के अंतर्गत बाबागंज चौकी इलाके में स्थित बाबागंज बाजार के हलवाई मोहल्ले में देर शाम करीब 9 बजे एक प्लास्टिक के बोरे में महिला का सर कटा शव मिलने से लोगों में दहशत फैल गई जिसकी सूचना बाबागंज चौकी पर दी।  जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया शव के सर न होने के कारण पहचान नही हो सकी।माना जा रहा है कि महिला की किसी अन्य जगह पर हत्या कर शव को बोरे में भरकर मोहल्ले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)