Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

शर्मनाक: जनधन खाते से पैसा निकालने के लिए मां को खाट समेत खींचकर बैंक पहुंची महिला

नई दिल्ली–ओडिशा के नौपाड़ा जिले में 60 साल की एक महिला को अपनी 80 वर्षीय मां को खाट समेत घसीटकर बैंक तक इसलिए लाना पड़ा, ताकि वह उनके जनधन खाते से पैसा निकाल सके। बैंक अधिकारियों ने कहा था कि खातेदार के नहीं आने तक पैसा नहीं निकाला जा सकता। यह भी पढ़ें-सुशांत की याद में कृति सैनन का ये भावुक पोस्ट आपको रुला देगा… शुरुआती जांच के बाद उत्कल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बताया जाता है कि महिला ने अपनी बुजुर्ग

Written By :

Shweta Singh

Updated

June 17, 2020

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp

नई दिल्ली–ओडिशा के नौपाड़ा जिले में 60 साल की एक महिला को अपनी 80 वर्षीय मां को खाट समेत घसीटकर बैंक तक इसलिए लाना पड़ा, ताकि वह उनके जनधन खाते से पैसा निकाल सके। बैंक अधिकारियों ने कहा था कि खातेदार के नहीं आने तक पैसा नहीं निकाला जा सकता।

यह भी पढ़ें-सुशांत की याद में कृति सैनन का ये भावुक पोस्ट आपको रुला देगा…

शुरुआती जांच के बाद उत्कल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बताया जाता है कि महिला ने अपनी बुजुर्ग मां की बीमारी का हवाला भी दिया था कि वो खुद नहीं आ सकती लेकिन बैंक ने उसकी एक न सुनी। बुजुर्ग महिला को अपने खाते से पेंशन की राशि के 1500 रुपए निकालने थे।

शाखा प्रबंधक निलंबित:

वहीं बैंक के अध्यक्ष रंजीत कुमार मिश्रा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सफाई दी कि ‘शाखा प्रबंधक का महिला को परेशान करने का कोई इरादा नहीं था लेकिन बेहतर तरीके से संवाद स्थापित करने में चूक हुई, हमने बैंक मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है।

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • Gurugram Hit-and-Run Case: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

    Gurugram Hit-and-Run Case
  • राखी सावंत के विवादित बयान पर भड़कीं कंगना रनौत- कहा- तुम्हें स्वीपर तक की नौकरी नहीं मिलेगी

    rakhi-kagna
  • राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 4000 हजार से ज्यादा वार्ड जीते, कांग्रेस को तगड़ा झटका

    bjp

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.