बेवफाई से आहत पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

कानपुर–काकादेव में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर में ताला लगा कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।  मूल रूप से गोंडा निवासी राजू की पत्नी आरती ने उसे छोड़ने के बाद कानपुर के विजय नगर निवासी निर्मल श्रीवास्तव से शादी कर ली। साथी की बेवफाई से आहत होकर राजू ने काकादेव स्थित मतयापुरवा निवासी अमित के घर में किराए पर रहता था। मंगलवार शाम को राजू ने आरती को अपने घर बुलाकर उसका गला दबाकर

Written By :

admin

Updated

February 27, 2019

कानपुर–काकादेव में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर में ताला लगा कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

मूल रूप से गोंडा निवासी राजू की पत्नी आरती ने उसे छोड़ने के बाद कानपुर के विजय नगर निवासी निर्मल श्रीवास्तव से शादी कर ली। साथी की बेवफाई से आहत होकर राजू ने काकादेव स्थित मतयापुरवा निवासी अमित के घर में किराए पर रहता था। मंगलवार शाम को राजू ने आरती को अपने घर बुलाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना स्थल पर पुलिस को 3 पन्नों का एक नोट मिला है जिसमें राजू ने पूरे घटनाक्रम को लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। 

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर )