मायावती का सपा पर हमला बोलीं- देंगे जैसे को तैसा जवाब, चाहे BJP को देना पड़े वोट

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि एमएलसी के चुनाव में सपा के दूसरे उम्मीदवार को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे. इसके लिए अगर हमें बीजेपी को वोट देना पड़ेगा तो हम देंगे.

Written By :

SK Sharma

Updated

October 29, 2020

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले अपने सात विधायकों को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही मायावती ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि एमएलसी के चुनाव में बसपा जैसे को तैसा का जवाब देने के लिए पूरी ताकत लगा देगी. बीजेपी को वोट देना पड़ेगा तो भी देंगे.

ये भी पढ़ें..अस्पताल के शौचालयों को सपा के रंग में रंगा, मचा घमासान

1995 के केस को वापस लेना हमारी बड़ी गलती 

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि एमएलसी के चुनाव में सपा के दूसरे उम्मीदवार को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे. इसके लिए अगर हमें बीजेपी को वोट देना पड़ेगा तो हम देंगे. मायावती ने कहा कि 1995 के केस को वापस लेना हमारी बड़ी गलती थी. इसके साथ ही मायावती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

सपा

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मेरी पार्टी ने फैसला किया था कि अगर अखिलेश यादव राज्यसभा चुनाव में अपनी पत्नी डिंपल यादव को मौका दे रहे हैं, तो बसपा उनका समर्थन करने के लिए तैयार है. सतीश चंद्र मिश्रा ने सपा नेता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया और राज्य के सभी ब्राह्मण समुदाय के लोगों का अपमान है.

मायावती ने इन बागी विधायकों को किया सस्पेंड़

बता दें कि बुधवार को बागी हुए बीएसपी के साथ विधायक असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती), असलम अली (ढोलाना-हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज) , हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर), सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर) और वंदना सिंह -( सगड़ी-आजमगढ़) को पार्टी से निलंबित कर दिया है.

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान बसपा के सात विधायक बागी हो गए हैं. माना जा रहा है कि सभी बागी विधायक जल्द ही सपा ज्वॉइन कर सकते हैं. इनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हो चुकी है.

ये भी पढ़ें..सिपाही की संग्दिध मौत, हेड कांस्टेबल व फॉलोअर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, SP ने किया निलंबित

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )