पश्चिम बंगालः तीन दिन में 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से फैली सनसनी

न्यूज डेस्क — पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरु हो गया है.यह पुरुलिया जिले के बलरामपुर में एक और बीजेपी कार्यकर्ता का हत्या से सनसनी फैल गई.बता दें कि युवक का शव  बिजली के खंभे से लटका हुआ मिला . शव की पहचान बलरामपुर के रहने वाले 30 साल के दुलाल कुमार के रूप में हुई है जो बीजेपी के कार्यकर्ता थे. वहीं बीजेपी के इस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लग रहा है.गौरलब है कि पुरुलिया जिले के इसी गांव में तीन दिन में ये दूसरे बीजेपी

Written By :

admin

Updated

June 2, 2018

न्यूज डेस्क — पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरु हो गया है.यह पुरुलिया जिले के बलरामपुर में एक और बीजेपी कार्यकर्ता का हत्या से सनसनी फैल गई.बता दें कि युवक का शव  बिजली के खंभे से लटका हुआ मिला .

शव की पहचान बलरामपुर के रहने वाले 30 साल के दुलाल कुमार के रूप में हुई है जो बीजेपी के कार्यकर्ता थे. वहीं बीजेपी के इस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लग रहा है.गौरलब है कि पुरुलिया जिले के इसी गांव में तीन दिन में ये दूसरे बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या है. तीन दिन पहले पुरुलिया जिले के बलरामपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था.

उधर इस घटना शोक जताते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि, ”हम शर्मिंदा हैं! मैंने कल रात अनुज शर्मा एडीजी लॉ & ऑर्डर, पश्चिम बंगाल से बहुत देर बात की. बलरामपुर के दुलाल की जान खतरे में है बताते हुए,उनसे किसी भी हाल में उसे बचाने के लिए अनेक बार कहा! उन्होंने कहा था, पुलिस पूरी ताकत से कोशिश कर रही है और मैं स्वयं पूर्ण प्रयास करूंगा.”