वाराणसीःबेखौफ बदमाशों ने जीजा-साले को मारी गोली,मौत 

वाराणसी — उत्तर प्रदेश में वाराणसी में बेखौफ बदमाशों ने मामूली बात पर एक अण्डा विक्रेता और उसके साले की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे सारनाथ इलाके में शराब के ठेके के पास अण्डे की दुकान करने वाले बनियापुर निवासी 65 वर्षीय बंसता से शराबी बदमाशों से कहासुनी हो गई। बात बढऩे पर उन लोगों बसंता को गोली मारने के बाद कुछ दूर उसके साले 32 वर्षीय राजेश को भी गोली मार दी ,जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये। फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

Written By :

admin

Updated

May 4, 2018

वाराणसी — उत्तर प्रदेश में वाराणसी में बेखौफ बदमाशों ने मामूली बात पर एक अण्डा विक्रेता और उसके साले की गोली मारकर हत्या कर दी।

दरअसल गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे सारनाथ इलाके में शराब के ठेके के पास अण्डे की दुकान करने वाले बनियापुर निवासी 65 वर्षीय बंसता से शराबी बदमाशों से कहासुनी हो गई। बात बढऩे पर उन लोगों बसंता को गोली मारने के बाद कुछ दूर उसके साले 32 वर्षीय राजेश को भी गोली मार दी ,जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये।

फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज खंगाल रही है।वहीं पुलिस का दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।